एक्सप्लोरर

MP Politics: 'कमलनाथ को बस इटली की महारानी...' रानी कमलापति पर दिए बयान से भड़के नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra Asks Kamal Nath to Apologize: नरोत्तम मिश्रा कमलनाथ के उस बयान पर भड़क गए जहां उन्होंने रानी कमलापति को फर्जी बताया था. सोनिया गांधी से सवाल किया कि क्या वह कमलनाथ के मत से सहमत हैं?

Narottam Mishra on Kamal Nath: कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह (Govind Singh) द्वारा रानी कमलापति (Rani Kamlapati) को लेकर दिए गए बयान पर अब मध्य प्रदेश में राजनीति गरमा गई है. एक दिन पहले जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने इस बयान पर कांग्रेस (Congress) को आड़े हाथों लिया तो था. वहीं, सोमवार को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि कमलनाथ (Kamal Nath) द्वारा रानी कमलापति को फर्जी बताया जा रहा है. कमलनाथ को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. 

मीडियो को संबोधित करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रानी कमलापति को कमलनाथ आपने फर्जी बताया. आपका गला नहीं रुंदा उस वक्त. भारत मूल की जनजाति की महारानी को आप फर्जी बता रहे हैं. इससे आदिवासियों के बारे में आपकी और कांग्रेस की सोच समझ आती है. आपको सिर्फ असली इटली की महारानी ही नजर आती है. दूसरा कोई नजर नहीं आता. 

'सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए अपना मत'
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सोनिया गांधी को अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए कि वे कमलनाथ के मत से सहमत हैं या असहमत हैं, जो कि रानी कमलापति को फर्जी बता रहे हैं. गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने भी बयान सुना, वह कमलनाथ के इस बयान की निंदा करते हैं. कमलनाथ ने रानी कमलापति के बारे में ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए. 

सीएम बोले- 'गोंड रानी का अपमान मत करो'
इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह द्वारा दिए गए रानी कमलापति के बयान पर पलटवार किया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर गोंड रानी कमलापति के नाम किया है. केवल एक खानदान का नाम जपने वालों, कम से कम हमारी गौरव आदिवासी भाई-बहनों की गौरव और महिला रानी कमलापति का अपमान तो मत करो.

यह भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर ली करवट, दो दिन तक जारी रहेगा तेज हवा और आंधी का दौर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget