एक्सप्लोरर

MP News: गूगल सर्च कर पता करते थे चर्च और मजार की लोकेशन, माहौल खराब करने के लिए लगा देते थे आग, 3 गिरफ्तार 

MP Church Torched: नर्मदापुरम जिले के चर्च में आग लगाने की वारदात से पहले 9 जनवरी को इटारसी के ईसाई चर्च में भी अज्ञात आरोपियों ने गेट पर आग लगाई थी. ये दोनों ही मामले बेहद गंभीर हैं.

MP Church Torched: मध्य प्रदेश की नर्मदापुरम पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है, जो साम्प्रदायिक माहौल खराब करने के मकसद से चर्च और मजारों की दीवारों को जलाने की कोशिश करते थे. ये आरोपी इंटरनेट सर्च के जरिए चर्च और मजार की लोकेशन पता करते थे और फिर वहां पहुंचकर ऐसी वारदात को अंजाम देते थे. आरोप है कि 12 फरवरी को नर्मदापुरम के सुखतवा गांव के चौकीपुरा चर्च में घुसकर इन आरोपियों ने आग लगा दी थी. आग लगाने के बाद चर्च की दीवार पर उन्होंने 'राम' भी लिखा था.

नर्मदा पुरम जिले के इटारसी और सुखतवा चर्च में आग लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मुख्य आरोपी को नर्मदापुरम पुलिस टीम ने झांसी से पकड़ा है. दरअसल, शिकायत मिली थी कि 12 फरवरी को कुछ अज्ञात लोग सुखतवा के चौकीपुरा चर्च की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और चर्च की दीवारों को आग के हवाले कर दिया. वहीं, चर्च में रखी सामग्री को भी जला दिया गया. 

दोनों वारदातों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
इसके पहले, 9 जनवरी को इटारसी के ईसाई चर्च में भी अज्ञात आरोपियों ने गेट पर आग लगाई थी. ये दोनों ही मामले बेहद गंभीर हैं. नर्मदापुरम एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने बताया कि थाना इटारसी और केसला की 3 टीमें बनाकर अज्ञात आरोपियों की तलाश कराई जा रही थी. पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. और मानवीय संसाधनों से जानकारी इकट्ठी की गई. 13 फरवरी को अवनीश पांडे, निवासी जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश (वर्तमान निवासी रेल्वे क्वॉर्टर 12 बंगला इटारसी) को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई. 

चर्च-मजार की लोकेशन और फोटो भेजता था आरोपी
पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसका दोस्त आकाश तिवारी निवासी झांसी गूगल लोकेशन पर चर्च और मजार की लोकेशन और फोटो भेजता था. इसके आधार पर टारगेट करके मुख्य आरोपी अवनीश पांडे ने इन वारदातों को अंजाम दिया. यह कार्य करने के बदले में दोनों ही समय आरोपी अवनीश को आकाश तिवारी द्वारा ऑनलाइन पैसे भेजे गए थे.

ऐसे तैयार करते थे धार्मिक स्थलों की लिस्ट
नर्मदापुरम एसपी ने आगे बताया कि आरोपी से पूछताछ पर यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड आकाश तिवारी द्वारा इटारसी, नर्मदापुरम तथा भोपाल के अनेक चर्च और मजार के लोकेशन, फोटो अवनीश पांडे को भेजे गए थे. दोनों ही घटनाओं में आरोपी अवनीश पांडे पिता शोभाराम पांडे उम्र 24 साल निवासी अयोध्या उ.प्र. तथा सुखतवा कि घटना में सहआरोपी शिवा राय निवासी इटारसी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

दोनों ही घटनाओं में मास्टरमाइंड आकाश तिवारी को नर्मदापुरम से भेजे गये विशेष पुलिस दल ने मंगलवार सुबह हिरासत में ले लिया. साथ ही, पुलिस ने कहा है कि मध्य प्रदेश में किसी भी तरह से साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP Election: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए क्यों अहम, जानें- क्या है सबसे बड़ी चुनौती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget