एक्सप्लोरर

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर 24 घंटे दर्शन देंगे नागचंद्रेश्वर महादेव, श्रद्धालुओं के लिए होंगे ये खास इंतजाम

Nag Panchami 2024: नागपंचमी के मौके पर एमपी के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर स्थित नागचंद्रेश्वर भगवान के पट 8 अगस्त 2024 को मध्यरात्रि 12 बजे खुलेंगे और 9 अगस्त 2024 को रात्रि 12 बजे तक खुले रहेंगे.

Nag Panchami 2024: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के सेकेंड फ्लोर पर विराजित नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर का पट साल भर में एक बार नाग पंचमी के मौके पर 24 घंटे के लिए खुलता है. ऐसे में इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं. उज्जैन जिला प्रशासन, मंदिर समिति और पुलिस विभाग द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. इस साल नागपंचमी नौ अगस्त को मनाई जाएगी.

संभागायुक्त संजय गुप्ता के मुताबिक नागपंचमी पर्व पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था, पार्किंग, यातायात आदि के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है.

संजय गुप्ता ने कहा कि भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए जाने के लिए बनाए गए एयरो ब्रिज की क्षमता का तकनीकी परीक्षण और जांच की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बनें. नगर निगम द्वारा नागचंद्रेश्वर मंदिर सहित पूरे मंदिर परिसर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्थाएं की जाएगी, जिसमें पीएचई, नगर निगम उज्जैन द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था के साथ निर्धारित दूरियों पर पेयजल पॉइंट भी बनाए जा रहे हैं. वहीं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक श्रद्धालुओं के प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें डॉक्टर्स, कंपाउंडर्स और  पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता रहेंगे. 

कब खुलेगा मंदिर का पट?
इसी के साथ कर्कराज पार्किंग, बड़ा गणेश मंदिर के सामने त्रिवेणी सरफेज पार्किग, श्री महाकाल लोक कंट्रोल आदि प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी. नागपंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर स्थित नागचंद्रेश्वर भगवान के पट 8 अगस्त 2024 को मध्यरात्रि 12 बजे खुलेंगे और भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन 9 अगस्त 2024 को रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे. यह मंदिर साल भर में एक बार 24 घंटे के लिए खुलता है. 

ये भी पढ़े: 'लाडली बहना योजना बंद नहीं होगी', सीएम मोहन यादव को क्यों कहनी पड़ गई ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget