एक्सप्लोरर

Habibaganj Railway Station: रानी कमलापति ही क्यों रखा गया हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम, जानिए पूरा इतिहास

रानी कमलापति ने दोस्त मोहम्मद खान से मदद मांगी. वह मदद को तैयार तो हो गया, लेकिन इसके एवज में उसने रानी से एक लाख रुपये की मांग कर दी. रानी कमलापति को बदला लेना था, सो पैसे न रहते हुए भी हामी भर दी.

Habibaganj Railway Station: मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम आखिरकार बदल ही दिया गया. बीजेपी की भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सहित पार्टी के कई नेताओं ने इस रेलवे स्टेशन का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के नाम पर रखने की मांग कर रहे थे लेकिन अब रानी कमलापति के नाम से हबीबगंज रेलवे स्टेशन जाना जाएगा.

हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति रेलवे स्टेशन होने के बाद कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर रानी कमलापति कौन हैं? तो आइये इस ख़बर में हम आपको बताते हैं कि कौन थी रानी कमलापति और उन्हीं के नाम पर क्यों रखा गया?

रानी कमलापति कौन थी?

दरअसल, रानी कमलापति भोपाल की आखिरी हिंदू रानी थी. उन्हें देश की महान वीरांगनाओं में से माना जाता है. रानी कमलापति के नाम पर भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम रखने का फैसले के पीछे रानी की वीरता और पराक्रम को ही माना गया है.

रानी कमलापति 18वीं शताब्दी की गोंड रानी थीं. उस समय गिन्नौरगढ़ पर निजाम शाह शासन था, जिनकी 7 पत्नियां थीं. रानी कमलापति इन्हीं में से एक थीं और वह राजा को सबसे ज्यादा प्रिय थीं. उस दौरान बाड़ी पर निजाम शाह के भतीजे आलम शाह का शासन था. आलम की नजर निजाम शाह की दौलत और संपत्ति पर था. कमलापति की खूबसूरती से प्रभावित होकर उसने रानी से प्रेम का इजहार भी किया था, लेकिन रानी ने उसे ठुकरा दिया.

बाद में, आलम शाह ने अपने चाचा निजाम शाह के खाने में जहर मिलवा कर हत्या कर दी. इसके बाद रानी और उनके बेटे को भी खतरा था. ऐसे में रानी कमलापति अपने बेटे नवल शाह को गिन्नौरगढ़ से भोपाल स्थित रानी कमलापति महल ले आईं. रानी कमलापति अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती थीं. लेकिन दिक्कत ये थी कि उनके पास न तो फौज थी और न ही पैसे थे.

रानी कमलापति ने दोस्त मोहम्मद खान से मांगी मदद

बताया जाता है कि रानी कमलापति ने दोस्त मोहम्मद खान से मदद मांगी. वह मदद को तैयार तो हो गया, लेकिन इसके एवज में उसने रानी से एक लाख रुपये की मांग कर दी. रानी कमलापति को बदला लेना था, सो पैसे न रहते हुए भी उन्होंने हामी भर दी. दोस्त मोहम्मद खान कभी मुगल सेना का हिस्सा हुआ करता था. लूटी हुई संपत्तियों के हिसाब में गड़बड़ी के बाद उसे सेना से निकाल दिया गया था. फिर उसने भोपाल के पास जगदीशपुर में अपनी सत्ता स्थापित कर ली थी.

कमलापति के साथ दोस्त मोहम्मद ने निजाम शाह के भतीजे बाड़ी के राजा आलम शाह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और इस तरह कमलापति ने अपने पति की हत्या का बदला ले लिया. हालांकि करार के मुताबिक, रानी के पास दोस्त मोहम्मद को देने के लिए एक लाख रुपये नहीं थे. उस वक्त एक लाख रुपये बहुत होते थे. ऐसे में रानी ने भोपाल का एक हिस्सा उसे दे दिया. लेकिन रानी कमलापति के बेटे नवल शाह को यह रास नहीं आया. ऐसे में नवल शाह और दोस्त मोहम्मद के बीच लड़ाई हो गई. बताया जाता है कि दोस्त मोहम्मद ने नवल शाह को धोखे से जहर देकर मार दिया. इस स्थान पर इतना खून बहा कि यहां की जमीन लाल हो गई और इसी कारण इसे लाल घाटी कहा जाने लगा.

रानी कमलापति ने ली थी जल-समाधि

इसके बाद रानी कमलापति ने बड़े तालाब बांध का संकरा रास्ता खुलवाया जिससे बड़े तालाब का पानी रिसकर दूसरी तरफ आने लगा. इसे आज छोटा तालाब के रूप में जाना जाता हैं. इसमें रानी कमलापति ने महल की समस्त धन-दौलत, जेवरात, आभूषण डालकर स्वयं जल-समाधि ले ली. दोस्त मोहम्मद खान जब तक अपनी सेना को साथ लेकर लाल घाटी से इस किले तक पहुंचा उतनी देर में सब कुछ खत्म हो गया था. स्रोतों के अनुसार रानी कमलापति ने सन् 1723 में अपनी जीवन-लीला खत्म की थी. उनकी मृत्यु के बाद दोस्त मोहम्मद खान के साथ ही नवाबों का दौर शुरू हुआ और भोपाल में नवाबों का राज्य हुआ.

ये भी पढ़ें-

Habibganj Railway Station History: किसके नाम पर है हबीबगंज रेलवे स्टेशन, जानिए इसका इतिहास, नाम बदलने की हो रही मांग

Pakistan News: चार साल की सजा के बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरे, सोमवार को होगी वतन वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जो दौड़ेगा, वही पदाधिकारी बनेगा’, दतिया में BJP जिलाध्यक्ष ने लगाई दौड़
‘जो दौड़ेगा, वही पदाधिकारी बनेगा’, दतिया में BJP जिलाध्यक्ष ने लगाई दौड़
MP में SIR पर 28 सितंबर से कांग्रेस का आंदोलन, EC दफ्तर का करेगी घेराव
MP में SIR पर 28 सितंबर से कांग्रेस का आंदोलन, EC दफ्तर का करेगी घेराव
'लाडली बहना योजना को बंद कराना चाहती है कांग्रेस', CM मोहन यादव का आरोप
'लाडली बहना योजना को बंद कराना चाहती है कांग्रेस', CM मोहन यादव का आरोप
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र

वीडियोज

Ajaz Khan Interview: Elvish Yadav Controversy, Bigg Boss 20, Salman Khan और Viral Allegations पर खुलकर बात
Hunkkaar: The Roar Review | Aneet Padda, Fatima Sana Shaikh और Raghubir Yadav की दमदार Performances
Vibe में Kunal Kemmu, Preity Zinta और Sparsh Shrivastava ने शेयर किए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से
Kanikka Kapur Interview: Sunny Deol, Batwara 1947, Kiara Advani Comparison & More
Sai Ketan Rao Interview: Suraag 2.0, Bigg Boss Journey और Set Secrets पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रोहिंग्या को जल्द भेजे जाएं वापस, तभी...', UNGA में बोले बांग्लादेशी PM तारिक रहमान
'रोहिंग्या को जल्द भेजे जाएं वापस, तभी...', UNGA में बोले बांग्लादेशी PM तारिक रहमान
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, 'ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का...'
SIR विवाद के बीच अब राज ठाकरे बोले, 'ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों का...'
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
TGIKS 5: कपिल शर्मा शो में 'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट, अजय देवगन ने बताया काजोल होतीं तो कैसे बनती फिल्म?
कपिल शर्मा शो में 'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट, अजय देवगन ने बताया काजोल होतीं तो कैसे बनती फिल्म?
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- 'इंडिया को...'
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर AISA का प्रदर्शन, योगेंद्र यादव समेत 40 डिटेन
Karela Bhurji: इस तरह से बनाएं करेले की भुर्जी, कड़वाहट तोड़ देगी दम
इस तरह से बनाएं करेले की भुर्जी, कड़वाहट तोड़ देगी दम
आलोचना के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बंगाल BJP अध्यक्ष, बोले- 'वे पद्मभूषण के...'
आलोचना के बीच ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बंगाल BJP अध्यक्ष, बोले- 'वे पद्मभूषण के...'
Embed widget