एक्सप्लोरर

इंदौर: MY हॉस्पिटल के ICU में चूहे के काटने के बाद एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर, नर्स निलंबित

MY Hospital Indore: इंदौर के एमआई अस्पताल में आईसीयू में भर्ती दो बच्चों को चूहों ने कुतर दिया था. एक की मौत हो गई और एक की स्थित गंभीर है.

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंत राव हॉस्पिटल (MY Hospital) के आईसीयू में चूहे के काटने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई. MGM मेडिकल कॉलेज के डीन ने ड्यूटी नर्स को निलंबित कर दिया. HOD और एमवाय अधीक्षक को दिया कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नर्सिंग अधीक्षक को भी हटाया गया. 5 डॉक्टरों की टीम मामले की जांच करेगी. चूहों ने दो बच्चों को कटा था, दूसरे बच्चे की स्थिति गंभीर है. पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया गया है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पेडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती इन दो बच्चों को रविवार और सोमवार को चूहों ने काटा था जिसमें उनके हाथ पैर और कंधों में घाव हो गए थे. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई दो नर्सों को सस्पेंड किया. डीन अरविंद घनघोरिया का कहना है कि दोनों बच्चे पहले से आंतरिक विकसित नहीं थे, उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इलाज चल ही रहा था इस दौरान उन्हें चूहों ने काटा जिसमें से एक बच्चे की मौत हो गई.

अब तक 12 हजार से ज्यादा चूहे मारने का दावा

इस मामले में एमवाय अस्पताल अधीक्षक जांच कर रहे हैं, एक कमेटी बनाई है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर आगे कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल प्रबंधन अब तक 12 हजार से ज्यादा चूहों को मारने का दावा कर चुका है और इसके लिए 10 हजार से अधिक का बिल भी पास किया गया. इसके बावजूद अस्पताल परिसर में चूहों की भरमार लगातार बनी हुई है.

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश

घटना के बाद परिजनों में गुस्सा और आक्रोश का माहौल है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने भी अस्पताल प्रबंधन की पोल खोल दी है, जिसमें नवजातों के बॉक्स में चूहे घूमते साफ नजर आ रहे हैं.

मामला सामने आने के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने जांच समिति गठित की है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. हालांकि, यह घटना फिर साबित करती है कि अब तक उठाए गए कदम नाकाफी रहे हैं. सवाल यह है कि जब नवजात बच्चों तक की जिंदगी खतरे में है तो आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब तक आंख मूंदे रहेंगे?

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget