एक्सप्लोरर

MP News: नेहरू स्टेडियम में कल आयोजित होगा वर्ल्ड लार्जेस्ट सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप, रिकॉर्ड 16 हजार महिलाएं लेंगी भाग

Indore Women Self Defense Training: वर्ल्ड लार्जेंस्ट सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप के लिए नेहरु स्टेडियम में जोर शोर से तैयारी चल रही है. इसमें भाग लेने वाली महिलाओं के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं.

Indore News: सफाई का सिरमौर बनने के बाद, इंदौर को महिलाओं के लिए देश का सबसे सुरक्षित शहर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. संस्था ज्वाला और नगर निगम इंदौर के सहयोग से शनिवार (16 दिसंबर) को निर्भया दिवस पर स्थानीय नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड लार्जेंस्ट सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. संस्था ज्वाला की अध्यक्ष डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने हेतु इस वर्ल्ड लार्जेंस सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. इससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी. 

संस्था ज्वाला की अध्यक्ष डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में 16 हजार स्टूडेंट्स और महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि इस आयोजन में हर कोई शामिल हो सकता है. आयोजन में भाग लेने वाले छात्रों को तिरंगे की तर्ज पर तीन रंगों के कैप वितरित किए जाएंगे. इस दौरान आत्मरक्षा के कई स्टेप्स सिखाये जाएंगे. कार्यक्रम में अधिक से अधिक स्कूल-कॉलेज की छात्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सफाईकर्मी महिलाओं, लाडली बहना सेना की महिलाओं को शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस कार्यक्रम को लेकर डॉक्टर दिव्या गुप्ता ने बताया कि इससे पहले साढ़े सात हजार महिलाओं को एक साथ सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग देने का रिकॉर्ड दर्ज किया जा चुका है, जिसे आज के आयोजन के जरिए हम ब्रेक करके 16 हजार लोगों को एक साथ सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग देने जा रहे हैं. खास बात यह है कि पूरा इवेंट जीरो वेस्ट होगा. यहां पर प्लास्टिक का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. 

महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम
इस आयोजन के लिए स्वयं कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी और सांसद शंकर लालवानी विशेष रूप से तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. नेहरू स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का कार्य, पार्किंग व्यवस्था, टायलेट, पानी, साफ-सफाई, चिकित्सा जैसी सभी जरूर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं. स्टेडियम और खास तौर पर प्रवेश द्वार को पिंक गुब्बारों से डेकोरेट किया जाएगा. कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी छात्राओं का हिमोग्लोबिन टेस्ट किए जाएंगे. इसके अलावा सेल्फी पाइंट बनाएं जाएंगे. यहां आने वाली छात्राओं और महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा. उनके लिए खाने-पीने की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

MP CM: एमपी सीएम मोहन यादव को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे दो एसपी सहित इतने जवान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget