एक्सप्लोरर

MP Weather Forecast: मौसम का चक्र बिगड़ने से मध्य प्रदेश में घट गए ठंड के दिन, जानें- अब कब चलेगी शीतलहर?

Madhya Pradesh Weather: मौसम का चक्र बिगड़ने से कोल्ड डे में कमी आ गई है. दिसंबर में पड़नेवाली ठंड का दिन आगे खिसक गया है. जनवरी के प्रथम सप्ताह से प्रदेश में ठंड का असर दिखाई देगा.

Madhya Pradesh Weather News: मध्यप्रदेश के 3 जिलों में मौसम विभाग ने मंगलवार से शीतलहर चलने की संभावना जताई है. गौरतलब है कि मौसम में परिवर्तन का असर लगातार देखने को मिल रहा है. बारिश, गर्मी और ठंड के चक्र में बड़ा अंतर आ गया है. दिसंबर की पड़ने वाली कड़ाके की ठंड अब आगे खिसक कर जनवरी माह में पहुंच गई है. मतलब हुआ कि ठंड के दिनों में गिरावट आ गई है. मध्यप्रदेश में 10 साल पहले कोल्ड डे 50 दिनों का रहता था. अब सिमटकर 30 दिन का रह गया है. बारिश और गर्मी के दिनों में बढ़ोतरी हुई है. इसके असर से ठंड के दिन कम हो गए हैं.

मौसम चक्र बिगड़ने से क्या हुआ नुकसान?

आमतौर पर दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ती थी लेकिन अब समय थोड़ा और बढ़ गया. अब दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड का थोड़ा असर देखने को मिलेगा. मौसम विशेषज्ञ वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से प्रदेश भर में ठंड का असर दिखाई देगा. उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को ग्वालियर, दतिया, छतरपुर में शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने माना कि मौसम का चक्र थोड़ा आगे बढ़ गया है. इसी वजह से सितंबर, अक्टूबर माह तक बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है. ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

आगामी सप्ताह से दिखेगा ठंड का प्रकोप

मौसम चक्र में आए बदलाव का असर प्रकृति और पर्यावरण पर भी पड़ा है. किसान भी मौसम चक्र बिगड़ने से अछूते नहीं रहे हैं. दिसंबर माह में हल्की बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंच जाता था. इस बार दिसंबर माह में ठंड भी कम पड़ रही है. गर्म कपड़ों के व्यापार पर भी मौसम चक्र में आए बदलाव का व्यापक असर पड़ा है. मध्यप्रदेश के सभी संभागों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा है. अनुमान है कि अलावा आने वाले 24 घंटे में भी मध्यप्रदेश के अधिकांश जिले शुष्क रहेंगे. मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप आगामी सप्ताह से बढ़ेगा. अभी प्रदेश में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. 

Pathaan Controversy: इंदौर में हिंदू जागरण मंच ने संभाला विरोध का मोर्चा, थियेटर में 'पठान' लगने पर अंजाम भुगतने की धमकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget