एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी के 14 जिलों में आज बारिश का अनुमान, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

MP Weather News: मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना है. IMD ने बताया कि प्रदेश में दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से बारिश का दौर जारी है.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून आने के बाद लगातार बारिश का दौर जारी है. ऐसे में मोसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. कहीं तेज बारिश तो कहीं हल्की बाछौरें होंगी. मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार (4 जुलाई) को भी प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है.

हालांकि, कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, तो कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो रही है. जबकि कुछ शहरों में सिर्फ बादल छा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के श्योपुरकलां, भोपाल, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, पन्ना, मंडला में बारिश का अलर्ट है, जबकि उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सहित अन्य जिलों में हवा आंधी की संभावना है.

तापमान में अब 6 से 7 डिग्री का अंतर
इधर दिन और रात के तापमान में अब 6 से 7 डिग्री का ही अंतर चल रहा है. बुधवार को पचमढ़ी का अधिकतमान तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 19.8 डिग्री रहा. इसी तरह रायसेन में 28.0-21.5, सिवनी में 28.2-23.0, नरसिंहपुर में 29.0-21.2, मंडला में 29.5-20.6, मलाजखंड में 29.5-22.6, धार में 30.1-23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. 

वहीं छिंदवाड़ा में 30.1-23.0, सागर में 30.4-22.4, बैतूल में 30.7-22.5, नौगांव में 30.8-26.3, खंडवा में 31.1-24.0, उमरिया में 31.5-25.9, नर्मदापुरम में 32.0-24.8, रतलाम में 32.0-24.0, रीवा में 32.4-26.5, शाजापुर में 32.5-24.3, खरगोन में 33.0-22.0, सतना में 33.3-26.2, सीधी में 33.4-27.2 डिग्री रहा.

टीकमगढ़ में 34.0-26.3, गुना में 34.1-24.9, खजुराहो में 34.8-27.6 और दमोह का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रहा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 15 दिन मध्यप्रदेश में मानसून अपने चरम पर रहेगा और लगभग सभी जिलों में जोरदार बारिश की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- MP Budget 2024: बजट पर जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार को C फॉर्मूले के जरिये घेरा, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget