एक्सप्लोरर

MP Weather Today: एमपी में फिर मौसम लेगा करवट, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के आठ जिलों में शुक्रवार और शनिवार को राज्य के 21 जिलों में बारिश की संभावना है.

MP Weather News: मध्य प्रदेश में इन दिनों पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से राज्य के 8 जिलों में शुक्रवार से राहत का अनुमान है. मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में बादल छाने के साथ ही बारिश के आसार जताए हैं, जबकि शनिवार 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार जिन 8 जिलों में बारिश का अनुमान है, उनमें श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम और नीमच शामिल हैं. वहीं शनिवार को 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, पांढुर्णा और बालाघाट जिला शामिल हैं.

इसके अलावा 31 मार्च को छिंदवाड़ा, सिंगरौली,रीवा,बालाघाट, छतरपुर, डिंडोरी, सतना, सिवनी और पन्ना जिले में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना बन रही है.

गर्मी दिखाने लगी है तेवर
वहीं पूरे प्रदेश में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है. प्रदेश के 14 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा, जबकि सबसे गर्म दमोह, जहां तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. बैतूल-खजुराहो में पारा 40.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि सतना में 40.3, मंडला में 40.4, धार में 40.6, रतलाम में 40.8, शिवपुरी में 41, टीकमगढ़ में 41, नर्मदापुरम में 41.3, गुना 41.6, सागर 41.6, और दमोह में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान पचमढ़ में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया. 

बारिश के साथ मार्च की विदाई
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी-फरवरी महीने की विदाई बारिश के साथ ही हुई थी. जबकि अब मार्च महीने की विदाई भी बारिश के साथ ही होने का अनुमान है. 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 30 जिलों के मौसम में बदलाव होगा. बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी होगी. यदि ऐसा होता है तो यह तीसरा महीना होगा, जिसकी बारिश के साथ विदाई होगी.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: MP के CM और कमलनाथ के बीच जुबानी जंग, माफी मांगने के सवाल पर मोहन यादव ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget