एक्सप्लोरर

MP Weather Update: एमपी में आज भी भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 39 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट

MP Weather Update: मंगलवार को भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना दमोह, निवाड़ी में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी हुआ है.

MP Weather Update 22 August 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारी बारिश से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम केंद्र भोपाल (Mausam Kendra Bhopal) ने सोमवार को गरज के साथ भारी बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए एमपी के 3 संभाग में बारिश का रेड अलर्ट तो वहीं 10 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया है. भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन संभाग के जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रीवा, नर्मदापुरम, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, खंडवा, धार, देवास जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, नीमच और मंदसौर समेत 39 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इंदौर, ग्वालियर, धार और खरगोन समेत 12 जिलों में मध्यम बारिश होगी. इससे पहले मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन में ही रेड अलर्ट जारी किया था. वहीं भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां में येलो अलर्ट जारी किया गया था. इसके अलावा हारदा, नर्मदापुरम, बैतूल, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, अशोक नगर, झाबुआ, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर और धार में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ था.

इसके बाद मंगलवार की बात करें तो भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना दमोह, निवाड़ी में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बुधवार को अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौल में येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा गुरुवार को भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, रीवा, सतना, सिधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में येलो अलर्ट जारी हुआ है.

ये भी पढ़ें- Amit Shah In MP: गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज Bhopal में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इन जिलों में स्कूल को किया गया बंद

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में 30-40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है. वहीं बारिश की चेतावनी को देखते हुए राजधानी भोपाल, जबलपुर और नर्मदापुरम जिले में सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. इससे पहले मौसम विभाग के मुताबिक रविवार की रात साढ़े आठ बजे तक जबलपुर में 126 एमएम, भोपाल में 103 एमएम, भोपाल शहर में 53.6 एमएम, गुना में 109 एमएम, सागर में 69 एमएम, सतना में 32 एमएम, ग्वालियर में छह एमएम और इंदौर में भारी बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें- Ujjain News: जोमैटो ने माफी मांगते हुए 'महाकाल' विज्ञापन लिया वापस, कहा- भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था इरादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget