एक्सप्लोरर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए आपके जिले में कब होगी बारिश?

MP Weather Today: मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवर्ती घेरा सक्रिय होने की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों में झमझम बारिश की प्रबल संभावनाएं जताई है.

MP Weather Update: इन दिनों मध्य प्रदेश सूखे की मार झेल रहा है. राज्य में पिछले 31 दिनों से बारिश नहीं हुई है. हालांकि अब एमपी के लोगों के लिए राहत भरी खबर आ रही है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में एक-दो दिनों में झमाझम बारिश की संभावनाएं जताई हैं. विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उत्तर क्षेत्र में चक्रवर्ती घेरा सक्रिय होने की वजह से मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग में आने वाले कुछ दिनों में एमपी के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है.

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में जबलपुर संभाग, शहडोल संभाग और रीवा संभाग में बारिश की संभावना है. इन संभागों के सीधी, सिंगरौली, बालाघाट डिंडोरी आदि जिलों में बारिश की पूरी संभावनाएं जताई गई है. मौसम विभाग ने उक्त जिलों में 24 घंटे के भीतर बारिश की संभावना जताते हुए दावा किया कि आने वाले 72 घंटे में भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर, सागर संभाग में भी मध्यम बारिश होगी. वैसे भी मौसम विभाग ने 7 सितंबर से एमपी में बारिश होने का पहले ही दावा कर दिया था. मौसम विभाग की माने तो 10 सितंबर तक पूरे मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश होगी. 

72 घंटे के भीतर बारिश की संभावना
वर्तमान समय में किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि सामान्य से कम बारिश होने की वजह से जमीन का जलस्तर भी ऊपर नहीं उठ पाया है.  वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक बारिश का सिस्टम पूर्व से पश्चिम की ओर सफर करेगा. इस दौरान उज्जैन संभाग में भी 72 घंटे के भीतर बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण मौसम ठंडा होगा और तापमान कम हो जाएगा. बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने की भी पूरी संभावना रहेगी. हवा की गति पर भी बारिश का असर पड़ेगा.

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बारिश
मौसम विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि 72 घंटे मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. इसके बाद धीरे-धीरे आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होगी. एमपी के कुछ जिले ऐसे भी है जिन्हें लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें रीवा, बालाघाट, सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी जिले शामिल है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, श्री कल्याण जी मंदिर के दर्शन किए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget