एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी में मानसून मेहरबान! सामान्य से 9 फीसदी अधिक हुई बारिश, पश्चिमी भाग में टूटा रिकॉर्ड

MP Rain Forecast: मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. प्रदेश में कई जगहें ऐसी भी हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश के आसार जताए हैं.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून के रफ्तार पकड़ते ही सामान्य से 9 फीसदी अधिक बारिश हो गई है. पूर्वी मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां सामान्य से दो फीसदी अधिक बारिश हुई है जबकि पश्चिम में मध्य प्रदेश में सामान्य से 16 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है.

प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले इस बार बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है. मध्य प्रदेश में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है. भारी बारिश का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा है. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

IMD ने की थी ये भविष्यवाणी
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दीर्घवधि में देखा जाए तो सामान्य से 9 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है. मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र गुप्त ने बताया कि इस बार सामान्य से अधिक बारिश होने का ऐलान विभाग ने पहले ही कर दिया था. 

कहां कितनी हुई बारिश?
डॉक्टर राजेंद्र गुप्त ने कहा, "इस बार सामान्य से 6 फीसदी अधिक बारिश मध्य प्रदेश में हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां सबसे अधिक बारिश सिवनी में हुई है. सिवनी में सामान्य से 53 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है. 

इसी प्रकार अगर कम बारिश की बात की जाए तो मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके में रीवा में सबसे कम बारिश हुई है. रीवा में सामान्य से 55 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. पश्चिमी मध्य प्रदेश के मुकाबले पूर्वी मध्य मध्य प्रदेश में अधिक बारिश हुई है. 

पश्चिम मध्य प्रदेश की बात की जाए तो राजगढ़ में सबसे ज्यादा औसत से 53 फीसदी अधिक बारिश हुई है, जबकि सबसे कम बारिश की बात की जाए तो हरदा में 23 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. 

एमपी के इन शहरों में हुई कम बारिश
वैसे इस साल मध्य प्रदेश में 9 फीसदी अधिक बारिश हुई है, लेकिन उसके उलट प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं जहां पर अभी भी बारिश कम हुई है.

पूर्वी मध्य प्रदेश को देखा जाए तो अनूपपुर, रीवा, बालाघाट, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, सतना, सीधी, सिंगरौली, उमरिया में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. 

इसी प्रकार पश्चिम मध्य प्रदेश की बात की जाए तो दतिया, हरदा, झाबुआ में सामान्य से थोड़ी कम बारिश हुई है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के सभी शहरों में सामान्य या फिर औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: MP News: दिल्ली में हुए हादसे के बाद MP में सख्ती, भोपाल के कोचिंग सेंटर में बेसमेंट किया सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget