एक्सप्लोरर

MP News: एमपी में वैक्सीन लगवाने के डर से छात्रा ने किया कुछ ऐसा कि हो गया वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला

छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा इलाके की एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, दरअसल वैक्सीनेशन टीम को देखकर डर से छात्रा ने कुछ ऐसा किया कि बस वीडियो वायरल...

MP News: छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा इलाके के गांव मनकारी की छात्रा का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं. छात्रा वैक्सीनेशन टीम को देखकर पेड़ पर चढ़ गई, उसे बड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से नीचे उतारा गया. यह वीडियो जागरूकता के सवाल पर भी काफी हद तक प्रश्नचिन्ह लगा रहा है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राजस्थान में वैक्सीनेशन टीम को देखकर कई लोगों ने दौड़ लगा दी थी. ग्रामीणों ने टीकाकरण को लेकर स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया था. उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाने को लेकर कई बहाने भी बनाए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. अभी लोग इस घटना को भूल ही नहीं पाए थे कि मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक और अजीब मामला सामने आया है. यहां पर ग्रामीण इलाके के विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन के लिए टीम गांव गांव पहुंच रही है.

गौरतलब है कि सरकार 15 से 18 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों को टीका लगा रही है. इस टीकाकरण को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक रहा है. इसी के चलते वैक्सीनेशन की टीम ग्राम मनकारी पहुंची. यहां पर एक छात्रा का टीकाकरण होना था. जब उसके घर पर टीम पहुंची तो पता चला कि छात्रा जंगल की ओर गई है. इसके बाद कुछ लोगों ने छात्रा को पेड़ पर चढ़ा हुआ देखा तो उससे सवाल जवाब किए गए. छात्रा ने बताया कि वह वैक्सीनेशन नहीं कराना चाहती थी, इसलिए पेड़ पर चढ़ गई थी. वैक्सीनेशन की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद छात्रा को नीचे उतारा और उसका टीकाकरण किया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर कई प्रकार की प्रतिक्रिया अभी दे रहे हैं. 

एबीपी न्यूज़ की अपील

एबीपी न्यूज़ आम लोगों से अपील करता है कि सरकार के टीकाकरण के अभियान का जरूर लाभ उठाएं. टीकाकरण की वजह से तीसरी लहर का असर कम दिखाई दे रहा है. तीसरी लहर में मरने वालों और हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी कम है. सरकार द्वारा जो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है वह पूरी तरह सुरक्षित है. टीकाकरण से स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखना हम सब की पहली जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें :

MP News: चाइनीज मांझे से छात्रा की मौत पर बवाल, सीएम के आदेश पर एसपी-कलेक्टर के एक्शन से मची खलबली

MP News: इंदौर में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे पर दर्ज हुआ एक और केस, पहले लग चुका है रेप का आरोप

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget