एक्सप्लोरर

MP: सिंगरौली में अंडरग्राउंड कोल माइनिंग को ग्रामीणों की हरी झंडी, जनसुनवाई में मिला समर्थन

सिंगरौली के बरगवां तहसील में प्रस्तावित गोंडबहेरा उज्जैनी ईस्ट भूमिगत कोयला खदान के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई. इसमें चार प्रभावित गांवों ने प्रोजेक्ट का समर्थन किया.

मध्य प्रदेश के विन्ध क्षेत्र के सिंगरौली जिले के बरगवां तहसील इलाके में प्रस्तावित गोंडबहेरा उज्जैनी ईस्ट कोयला खदान के लिए मझौली गांव में पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु आयोजित जनसुनवाई सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई. इस कार्यक्रम में भूमिगत खदान से प्रभावित होने वाले सभी चार गांव के लगभग दो हजार स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने प्रोजेक्ट का खुलकर समर्थन किया.

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि भूमिगत कोयला खदान से प्रदूषण नहीं के बराबर होगा, प्रोजेक्ट स्थापित होने से यहां के स्थानीय वाशिन्दों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे, जसके साथ ही इस क्षेत्र का विकास होगा. पचौर गांव की रहने वाली बसंती रावत इस बात से काफी खुश हैं कि इस भूमिगत कोयला खदान शुरू होने से बच्चों के साथ साथ स्थानीय महिलाओं का भी कल्याण होगा जिससे स्थानीय लोगों की जिंदगी में खुशहाली आएगी.

कहां स्थित है खदान?

यह गोंड़बहेरा उज्जैनी भूमिगत कोयला परियोजना, भारत सरकार के कोयला मंत्रायलय द्वारा कमर्शियल माइनिंग के तहत 2022 में स्पर्धात्मक बोली के द्वारा अडानी समूह की कंपनी महान एनजेंन लिमिटेड को मिला है. यह एक भूमिगत कोयला खदान है, जो जिले के चार गांव उज्जैनी, कुंदा, पचौर, मझौली  के 1130 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तृत है. हालांकि, भूमिगत खदान होने के कारण गोंड़बहेरा उज्जैनी परियोजना के संचालन के लिए सिर्फ 34 हेक्टेयर राजस्व जमीन की जरूरत होगी.

यह परियोजना 33 वर्षों तक चलेगी

यह परियोजना 51 वर्षों तक चलेगी, जिसमें आधुनिक तकनीक से भूमिगत उत्खनन द्वारा कोयला उत्पादन किया जाना प्रस्तावित है. कोयला उत्पादन की प्रति वर्ष क्षमता 30 लाख टन है. इस खनन परियोजना के संचालन के दौरान पर्याप्त मात्रा में रोजगार का सृजन होगा, जिसके फलस्वरूप यहां के लोगों के आय में वृद्धि से जीवन स्तर बेहतर होगा.

इस परियोजना से मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी. महान एनरजेंन लिमिटेड ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था के लिए विस्तार से योजना बनाई है.

Input By : देवेंद्र पाण्डेय, सिंगरौली
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव
MP में सेमीकंडक्टर गैस उत्पादन, आईनॉक्स का 1,260 करोड़ दांव
MP में टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क की योजना, वेलस्पन ने दिखाई रुचि
MP में टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क की योजना, वेलस्पन ने दिखाई रुचि

वीडियोज

ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget