एक्सप्लोरर

Ujjain News: महाकाल भस्म आरती पर भी चुनावी आचार संहिता का असर, अब आम लोग कर पा रहे वीआईपी दर्शन

Mahakal Protocol Darshan Quota: मध्य प्रदेश में पंचायत और स्थानीय चुनावों के चलते चुनावी आचार संहिता लागू है. इस दौरान लोग महाकाल की भस्म आरती के वीआईपी दर्शन कर पा रहे हैं.

Mahakal Bhasma Aarti Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर ( Mahakaleshwar Temple) में सुबह चार बजे महाकाल की भस्म आरती (Mahakal Bhasma Aarti) देख पाना सौभाग्य की बात मानी जाती है. इस आरती को देखने के लिए सामान्य लोगों के लिए 300 सीटें निर्धारित हैं लेकिन अब 50 वीआईपी सीटें का लाभ भी सामान्य दर्शनार्थियों को मिलने लगा है. दरअसल, मध्य प्रदेश में पंचायत (Panchayat Chunav) और नगर निकाय चुनावों (Municipal Elections) के चलते चुनावी आचार संहिता (Election Code Of Conduct) लगाई गई है. इस वजह से महाकाल मंदिर में राजनीतिक दलों के नेताओं या उनकी सिफारिश पर आने वाले लोगों के लिए प्रोटोकॉल दर्शन कोटा (Protocol Darshan Quota) वाली सीटें चुनावी आचार संहिता के चलते खाली रहेंगी. 

अगर कोई राजनीतिक दल का नेता या उसकी सिफारिश पर कोई दर्शनार्थी प्रोटोकॉल दर्शन सीट का इस्तेमाल करेगा तो इसे चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा. इसी वजह से मंदिर समिति ने निर्णय लिया कि जब तक चुनावी आचार संहिता लागू है तब तक प्रोटोकॉल दर्शन वाली सीटों का लाभ आम जनता को दिया जाए. 

यह भी पढ़ें- MP Panchayat Election 2022: जेल में बंद कैदी को लगा नेता बनने का चस्का, कोर्ट की इजाजत के बाद भरा पंचायत चुनाव का पर्चा

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक

बता दें कि उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है. रोजाना देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब यहां उमड़ता है और हर किसी को भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने की इच्छा होती है. महाकाल की भस्म आरती का विशेष महत्व समझा जाता है क्योंकि ऐसी आरती और कहीं नहीं होती है. आपको यह भी बता दें कि मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव तीन चरणों में पूरे होंगे. 25 जून, एक जुलाई और सात जुलाई को वोट डाले जाएंगे. चुनाव परिणाम 14 और 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Bhind News: कांस्टेबल को युवक से लड़ाई करना पड़ा महंगा, शिकायत के बाद STF ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget