एक्सप्लोरर

Bhind News: कांस्टेबल को युवक से लड़ाई करना पड़ा महंगा, शिकायत के बाद STF ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

STF Bhopal: भोपाल एसटीएफ से शिकायत करने वाला युवक श्याम सिंह गुर्जर भी कांस्टेबल अजय के गांव शनीचरा घाटी का रहने वाला है. युवक श्याम के साथ हाल ही में कांस्टेबल अजय सिंह का विवाद हो गया था.

Vyapam Scam: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पदस्थ एक कांस्टेबल की भर्ती फर्जी तरीके से होने का खुलासा हुआ है. आरोपी कांस्टेबल ने 2012 व्यापमं भर्ती परीक्षा में फर्जिवाड़ा किया था. आरोपी को भोपाल से आयी एसटीएफ की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है. यह पूरा मामला एक विवाद के बाद सामने आया है. 

एसटीएफ ने कांस्टेबल को गिरफ्तार किया 
जानकारी के मुताबिक ग्राम शनीचरा घाटी जिला मुरैना के रहने वाले अजय सिंह गुर्जर ने व्यापमं भर्ती परीक्षा 2012 पास कर पुलिस कांस्टेबल की नौकरी पाई थी. अजय के गांव के ही एक युवक ने व्यापम में फर्जीवाड़ा कर पाई गई नियुक्ति की शिकायत की थी. जिसके बाद भोपाल एसटीएफ ने 30 मई को कांस्टेबल अजय सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. शुक्रवार को भोपाल से आई 4 सदस्यों की टीम उसे भिंड की गोहद चौराहा थाना से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. आरोपी कांस्टेबल इन दिनों भिंड के गोहद चौराहा थाना में पदस्थ था. ऐसे में एसटीएफ ने उसे ड्यूटी के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत, 16 घायल

कांस्टेबल ने साल्वर को बैठाकर परीक्षा पास की
सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पता चला है कि आरोपी अजय ने 2012 में व्यापमं द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान खुद लिखित परीक्षा देने के बजाय एक साल्वर को बैठाकर परीक्षा पास की थी. जिसके बाद उसकी नियुक्ति पुलिस कांस्टेबल के पद पर हो गयी थी. इसको लेकर आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले ही शिकायत की गयी थी.

विवाद के बाद गांव के युवक ने की थी शिकायत
भोपाल एसटीएफ से शिकायत करने वाला युवक श्याम सिंह गुर्जर भी कांस्टेबल अजय के गांव शनीचरा घाटी का रहने वाला है. युवक श्याम के साथ हाल ही में कांस्टेबल अजय सिंह का विवाद हो गया था. जिसके बाद श्याम सिंह गुर्जर ने भोपाल में मामले शिकायत की थी. शुरुआती जांच के बाद भोपाल एसटीएफ ने 30 मई को मामला दर्ज कर लिया था और शुक्रवार शाम को अचानक गोहद चौराहा थाना पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

सुर्खियों में है गोहद चौराहा थाना  
गौरतलब है की इन दिनों गोहद चौराहा थाना पुलिस काफी सुर्खियों में बनी हुई है. दो दिन पहले ही गोहद चौराहा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुशल सिंह भदौरिया पर भी गाज गिरी थी. उन्हें तीन साल पहले कैलारस में पदस्थापन के दौरान एक नाबालिग की हत्या की जांच मामले में घोर लापरवाही का दोषी मानते हुए चम्बल आईजी ने पांच साल के लिए इंस्पेक्टर पद से डिमोशन करते हुए सब इंस्पेक्टर बना दिया था.

Bhopal News: आयुष्मान योजना के नाम पर वैष्णों अस्पताल में चल रहा फर्जीवाड़ा, CHMO ने नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget