एक्सप्लोरर

MP News: उज्जैन में कोरोना महामारी के बीच इस मृत्युभोज का वीडियो वायरल, देख कर आप भी रह जाएंगे दंग

उज्जैन जिले के लेकोडा गांव में आयोजित एक मृत्युभोज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

MP News: कोरोना की तीसरी लहर के बीच आ रही मौत की खबरों से एक तरफ दहशत फैली हुई है, दूसरी तरफ उज्जैन जिले के लेकोडा गांव में मृत्युभोज में उमड़ी भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस भीड़ ने लोगों को रोकने के लिए खड़े किए गए गेट को भी तोड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर में 24 घंटे में 9 लोगों की मौत हुई है. यह तीसरी लहर का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

खास बात यह है कि मौत उज्जैन और इंदौर संभाग में ही सबसे ज्यादा हुई है. इंदौर में 6 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया जबकि उज्जैन और रतलाम में एक-एक मरीज की मौत हुई है. इस खबर के बीच उज्जैन- इंदौर की सीमा पर लगे ग्राम लेकोडा में आत्माराम पटेल के मृत्युभोज की तस्वीरों ने सभी को हैरत में डाल दिया. 29 जनवरी को यहां पर मृत्युभोज आयोजित किया गया था. इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.

गांव के ही सुनील पटेल ने बताया कि लेकोडा 5000 की आबादी वाला गांव है और यहां पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं. उन्होंने बताया कि गांव के ही आत्माराम पटेल का निधन हो गया था जिनके मृत्युभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि महिलाओं के भोजन करने की वजह से पुरुषों का प्रवेश रोक दिया गया था. इस दौरान गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते इस प्रकार का वीडियो वायरल हुआ. उन्होंने बताया कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया था, मगर कुछ लोगों ने अधिक भीड़ के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

विवाह समारोह में 200 और अंतिम संस्कार में 50 लोगों की अनुमति

कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मध्य प्रदेश सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके तहत विवाह समारोह में 200 लोगों के शामिल हो सकते हैं जबकि अंतिम संस्कार के दौरान 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है लेकिन देहात के इलाकों में कई स्थानों पर गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से कोरोना देहात के इलाकों में भी तेजी से फैल रहा है. यदि उज्जैन की बात की जाए तो यहां पर महिदपुर जैसी छोटी तहसील में एक ही दिन में 22 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें :

2 Years of Covid: यूपी, बिहार, दिल्ली, यूके, एमपी, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित 10 बड़े राज्यों में अलग-अलग कितनी मौतें हुईं, जानिए- पूरा ब्यौरा

MP News: गाय के सामने पेशाब करना बोहरा व्यापारी को महंगा पड़ा, गौरक्षक ने किया यह कारनामा, वीडियो वायरल

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget