एक्सप्लोरर

MP News: एमपी में एयरप्लेन के जरिए तीर्थदर्शन, बुजुर्ग दंपति को जुदा करेगी सरकार की यह योजना, जानें कैसे

CM Tirath Darshan Yojana 2023: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के अनुसार वायुयान से तीर्थ दर्शन का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों पर शर्त होगी कि कि एक परिवार के 1 बुजुर्ग का आवेदन ही स्वीकार होगा.

Mukhyamantri Tirath Darshan Yojana 2023: चुनावी साल में मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रही है. इन्हीं प्रयासों के तहत सरकार ने बुजुर्गों (Elders) को साधने का भी प्रयास किया है. ट्रेनों के माध्यम से मध्य प्रदेश के बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने वाली सरकारी अब वृद्धों को वायुयान (Aeroplane) से भी तीर्थ दर्शन कराने जा रही है. 

बुजुर्गों में खुशी और गम दोनों
सरकार की इस पहल से बुजुर्गों में खुशी और गम दोनों ही है. खुशी इस बात की कि अब निर्धन बुजुर्ग भी हवाई जहाज में बैठने का सुख उठा सकेंगे और दुख इस बात का है कि वे अपने पति या पत्नी बगैर ही हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन यात्रा पर जा सकेंगे.

पहले चरण में 25 जिलों में योजना
बता दें मध्य प्रदेश की सरकार बुजुर्गों को भी सौगात देने जा रही है. मध्य प्रदेश के बुजुर्ग अब हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन योजना का लाभ उठा सकेंगे. पहले चरण में मध्य प्रदेश के 25 जिलों को शामिल किया गया है. पहले चरण में 800 बुजुर्ग हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन का लाभ उठा सकेंगे. 

इन 25 जिलों से शुरुआत
योजना के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश के इन 25 जिलों से शुरुआत हो रही है. इन जिलों में भोपाल, इंदौर, अलीराजपुर, धार, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, झाबुआ, विदिशा, आगर मालवा, बैतूल, देवास, हरदा, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, दमोह, रतलाम, शाजापुर, सागर, उज्जैन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर एवं खरगोन जिले शामिल हैं. 

योजना की यह शर्त
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के अनुसार वायुयान से तीर्थ दर्शन का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों के लिए यह शर्त होगी कि एक परिवार के एक बुजुर्ग का आवेदन ही इस योजना में स्वीकार होगा. परिवार के अन्य बुजुर्ग यदि तीर्थ दर्शन यात्रा करने के इच्छुक होंगे तो उन्हें ट्रेन की सुविधा के लिए पंजीयन कराना होगा. 

पहले 800 बुजुर्ग होंगे लाभान्वित
सरकार ने वायुयान से तीर्थ दर्शन के लिए पहले 21 मई से 19 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. इस योजना का लाभ 65 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध ही उठा सकेंगे. खास बात यह है कि पहले चरण में इस योजना के तहत 800 बुजुर्गों को हवाई जवाज से तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जाएगा. योजना की यह शर्त होगी कि एक परिवार से एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : MP News: 'लाडली बहना योजना' के लाभ से सेक्स वर्कर्स और रेप पीड़ित वंचित, इसलिए नहीं मिल पा रहा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget