एक्सप्लोरर

MP में हुआ रेल हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, मरम्मत का काम जारी

Train Accident: मध्य प्रदेश में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये. मालगाड़ी भोपाल से इटारसी की ओर जा रही थी. अब तक की जानकारी के मुताबिक हादसे में जनहानि नहीं हुई है.

MP Goods Train Derailed: मध्य प्रदेश में भोपाल से इटारसी की ओर जाने वाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे आज (16 सितंबर) बेपटरी हो गये. हादसा मिसरोद और मंडीदीप रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई. हादसे के बाद रेलवे ने सभी विभागों को हूटर बजाकर अलर्ट किया. एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के क्षेत्र में दोपहर 12:45 बजे घटना हुई. तीन डिब्बे मंडीदीप स्टेशन के पास पटरी से उतरने की सूचना पर रेलवे का अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया.

आलाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है. भोपाल मंडल के रेलवे पीआरओ नवल अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि रेलवे टीम मरम्मत के काम में जुट गयी है. सूत्रों के मुताबिक, एक लाइन पर रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया है. तीन लाइन का सेक्शन देश के उत्तरी हिस्से को दक्षिणी हिस्से से जोड़ती है. मालगाड़ी के डिब्बों को पटरी पर रखने की कोशिश जारी है.

मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, मरम्मत का काम जारी

अधिकारी ने बताया कि मरम्मत के बाद जल्द यातायात बहाल कर दिया जायेगा. हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी है. मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. रेलवे की टीम मरम्मत के काम में जुटी है. घटना की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है. जांच के बाद खुलासा हो पायेगा कि मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी क्यों हुए. 

ये भी पढ़ें-

खाकी बदनाम! टीकमगढ़ में पुलिस वाले खेल रहे थे जुआ, वीडियो वायरल होने के बाद 6 पर गिरी गाज

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget