एक्सप्लोरर

MP News: CM Shivraj की नसीहत भूले राज्य के वित्त मंत्री देवड़ा, पूर्व पीएम दिवंगत अटल बिहारी बाजपेयी की तुलना शेरशाह सूरी से कर दी

Minister Jagdish Deora Remark: मध्य प्रदेश में मंत्रियों की जुबान फिसलती ही जा रही है. हिजाब के बाद अब राज्य के वित्त मंत्री ने पूर्व पीएम दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना शेरशाह सूरी से कर डाली.

MP Minister Tongue Slip: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की नसीहत के बाद भी मंत्रियों की जुबान लगातार फिसल रही है. पिछले दिनों प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि हिजाब (Hijab) यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है. यदि ऐसा कहीं हो रहा है तो इस पर पाबंदी लगाई जाएगी. मंत्री इंदर सिंह परमार का यह बयान विवादों में आ गया था. इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को ऐसे विवादास्पद बयानों से बचने की नसीहत भी दी थी, लेकिन मुख्यमंत्री की नसीहत का मंत्री ज्यादा दिन पालन नहीं कर सके. 

सड़कों पर बयान देते हुए कही ये बात

अब प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विवादास्पद बयान दे दिया. उन्होंने सड़कों को लेकर कहा कि देश-प्रदेश में सड़कों का जो जाल बिछाया गया है उसकी शुरूआत स्व. अटलबिहारी वाजपेयी ने की थी. उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के जरिए गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा. फिर वित्त मंत्री ने कहा कि स्व. अटल जी से पहले देश में सड़कें बनाने का काम शेरशाह सूरी ने किया था. वित्त मंत्री सीहोर के मंडी प्रांगण में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी बात कह रहे थे. इसी दौरान उन्होंने यह विवादास्पद बयान दे दिया.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

वित्त मंत्री ने पहले की कांग्रेस सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि किसानों के साथ कांग्रेस ने हमेशा से वादाखिलाफी की है. किसानों के कर्जमाफी के वादे के साथ सत्ता में आने के बाद भी कांग्रेस किसानों के कर्जमाफ नहीं कर सकी. वर्षों तक देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन कभी भी इन्होंने किसानों के हितों का ध्यान नहीं रखा. हमेशा से किसानों के साथ छलावा किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से किसानों के संकट के समय में उनकी साथ खड़ी रही. 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि जब-जब किसानों के उपर आपदा आई, विपत्ति आई, संकटा आया उस समय हमारी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की चिंताएं दूर की. उनको आर्थिक संबल दिया. उन्होंने कहा कि आज पूरे मध्य प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण दिन है. शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 49 लाख 85 हजार किसानों के खातों में फसल क्षति बीमा की 7618 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की है, जिसमें सीहोर जिले के 2 लाख 82 हजार 520 किसानों के खातों में 761.63 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है. यह राशि वर्ष 2020-21 की फसल क्षति की बीमा राशि है. वित्त मंत्री ने कहा कि कब प्राकृतिक आपदा आ जाए और किसानों की फसल बर्बाद हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. लेकिन जब भी किसानों पर कोई आपदा आई है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुसीबत की घड़ी में सदैव किसानों के साथ खड़े रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget