एक्सप्लोरर

MP News: जिस पटवारी के यहां EOW ने खोजी करोड़ों की अवैध संपत्ति, एसडीएम ने उसे काम में लापरवाही के नाम पर निलंबित किया

Singrauli News: सिंगरौली जिले में डगा हल्का के पटवारी श्याम चरण दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने एफआईआर दर्ज किया है. राजस्व विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं.

Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में डगा हल्का के पटवारी श्याम चरण दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW ने एफआईआर दर्ज की है. इसके अलावा इस मामले में राजस्व विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारी भी जांच के दायरे में आ रहे हैं. ईओडब्ल्यू ने विभागीय जांच के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है. इधर, देवसर उपखंड अधिकारी ने एक दूसरे मामले में लापरवाही बताते हुए डगा हल्का पटवारी श्याम चरण दुबे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है. राजस्व विभाग की इस कार्रवाई पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है. ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई का आदेश जारी करना चाहिए था लेकिन देवसर तहसील के एसडीएम ने निलंबन की कारणों का विभाग के कार्यों में लापरवाही बरतने के आदेश में उल्लेख किया है. जिस वजह से अब राजस्व विभाग पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है. 

राजस्व अधिकारियों से होगी पूछताछ
बीते शुक्रवार की सुबह ईओडब्ल्यू की टीम हल्का पटवारी डगा के आवास पर छापेमारी कार्रवाई के लिए पहुंची. जिसके बाद परिवार के सभी लोग टीम को देखकर अवाक रह गए. दिनभर चले कार्रवाई में ज्वेलरी, नकदी, जमीन और मकान सहित वाहनों को मिलाकर कुल पांच करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ था. इस कार्रवाई में राजस्व विभाग की खूब किरकिरी हुई है. बताया गया है कि हल्का पटवारी से हुई पूछताछ के बाद ईओडब्ल्यू रीवा की टीम ने राजस्व विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस संबंध में पूछताछ और जांच के दायरे में लिया है. इधर राजस्व अधिकारियों को यह जानकारी मिली है कि टीम उनसे भी कई बिंदुओं पर पूछताछ करेगी. साथ ही उनकी भी संपत्ति की जांच होने की संभावना जताई गई है. इससे राजस्व अधिकारियों की धड़कनें बढ़ गई हैं.

Sehore News: सीहोर के केमिकल फैक्ट्री में आग, दो लोगों की मौत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक

पटवारी के खिलाफ चलेगा मुकदमा
ईओडब्ल्यू की टीम ने बताया है कि आरोपी पटवारी श्याम चरण के खिलाफ मुकदमा चलेगा और जेल भेजा जाएगा. पटवारी ने गलत तरीके से काली कमाई कर आय से अधिक संपत्ति अपने और परिवार के सदस्यों के नाम बनाई. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बैंकों और डाकघरों में भी लाखों रुपए जमा किया था. अकूत संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू की टीम पटवारी को जेल भेजने की तैयारी में है. 

इन बिंदुओं पर बंदिशें
पटवरी के सभी बैंक खातों पर विवेचना पूरी होने तक लेनदन पर रोक लगा दी गई है. बैंक से न तो पैसा निकाल सकते और न ही जमा कर सकेंगे. जमीनों की खरीदी और बिक्री पर रोक लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें-

MP News: IPL सट्टे में उप डाकपाल ने उड़ा दिए ग्रहाकों के करोड़ों रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्राहक परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget