एक्सप्लोरर

इस खदान से उगलेगा सोना, दो दशक से जारी है सोने की खोज

दो दशक से जारी सोने की खोज के बाद अब जल्द ही इस खदान से सोना निकालने की तैयारी की जा रही है. जानें पूरी डिटेल

MP News: मध्य प्रदेश की पहचान अब तक हीरे की खदान के रूप में होती रही है. लेकिन जल्द ही अब मध्य प्रदेश की धरती से सोना निकालने की भी तैयारी की जा रही है. इसके लिए अब सरकार ने नीलाम की जाने वाली खदानों में उस इलाके को भी शामिल किया है जहां पर सोना मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है. इसके लिए सरकार ने पहली बार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गुरहार पहाड़ क्षेत्र स्थित 21 वर्गमीटर के इलाके को नीलाम करने की योजना तैयार की है.

इस क्षेत्र में अब तक के तामाम सर्वे में सोने के भंडार होने का पता चला है. इस खदान को उन खदानों में शामिल किया गया है जिन 21 खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है. इनमें चूना पत्थर, बाक्साइट, लोह अयस्क, मैग्नीज की खदानें शामिल हैं. इनमें चूना पत्थर के आठ ब्लॉक, मैंगनीज अयस्क के सात, बाक्साइट के दो, सोना और लौह अयस्क के एक-एक ब्लॉक शामिल हैं.


इस खदान से उगलेगा सोना, दो दशक से जारी है सोने की खोज

इन खदानों की नीलामी के लिए बोली 22 फरवरी तक लगाई जा सकती है. इनमें ए केटेगिरी के 12 खनिज ब्लॉक और बी केटेगिरी के 9 ब्लॉक वाली खदाने शामिल हैं. इनकी नीलामी से सरकार को करीब 15 हजार करोड़ का राजस्व मिलने की उम्मीद है. सरकार को अभी करीब 6 हजार करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है.  मध्य प्रदेश सरकार को बीते दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है. उसे जीएसटी, आबकारी तथा परिवहन से होने वाली राजस्व कमाई में नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन अब खनिज ब्लॉक नीलाम करने से सरकार की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है.

सालों से जारी है सोने की खोज

प्रदेश में वर्ष 2002 से सिंगरौली, कटनी, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, शहडोल और उमरिया जिलों में सोने के भंडार की खोज चल रही थी. जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए कटनी और सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है. इसमें से सिंगरौली के चकरिया में चार हेक्टेयर में सोने का डेढ़ लाख टन और गुरहार पहाड़ में 21 वर्गमीटर, थापरा में 24 वर्गमीटर, कमार्हीपुरी सिली में 32 वर्गमीटर और निबुआ में 25 वर्गमीटर क्षेत्र में सोने की खोज हुई है.  इतना ही नहीं, इस सर्वे में छिंदवाड़ा के जंगलदेही क्षेत्र में आठ हेक्टेयर में 16 लाख टन और बैतूल के बिसखान क्षेत्र में छह हेक्टेयर में 20 लाख टन जिंक का भंडार भी मिला है. वर्तमान में सिंगरौली जिले के गुरहार पहाड़ पर 21 वर्गमीटर में स्थित सोने की खदान की निविदा निकाली गई है.

किस जिले में कितने खनिज ब्लॉक

सतना जिले में लाइम स्टोन के सात ब्लॉक नीलाम होंगे, जबकि रीवा में एक, सिंगरौली में सोने की खदान, डिंडौरी में बाक्साइट, सतना में बाक्साइट की एक और निवाड़ी में आयरन और ए केटेगिरी की खनिज ब्लॉक नीलाम होने जा रही है. इसके अलावा बी श्रेणी की खदान में बालाघाट में मैंगनीज की तीन, झाबुआ में दो, खरगोन में एक, सिवनी में एक, सतना में बाक्साइट एवं लाइम स्टोन तथा कटनी में बाक्साइट की खदान नीलाम की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में शिक्षा मंत्री के विरोध में लगे पोस्टर, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget