एक्सप्लोरर

MP: राजगढ़ में सरपंच को जाति की वजह से नहीं फहराने दिया तिरंगा, जांच शुरू, दिग्विजय सिंह ने की ये मांग

Rajgarh News: सरपंच ने आरोप लगाया कि उनकी जगह लाखन सिंह नाम के एक रोजगार सहायक ने 26 जनवरी को गांव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ कि मैं एक वर्मा हूं.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh) में गणतंत्र दिवस (Repulic Day)  के मौके पर एक सरपंच ने आरोप लगाया है कि अनुसूचित जाति होने की वजह से उन्हें अपने गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं दी गई. वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि दलित होने के कारण सरपंच को भेदभाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की. इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना राजगढ़ जिले के बियोरा तहसील के अंतर्गत तरेना ग्राम पंचायत की बताई जा रही है.

सरपंच मान सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी जगह लाखन सिंह नाम के एक रोजगार सहायक ने 26 जनवरी को गांव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैं एक वर्मा हूं. बियोरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ईश्वर वर्मा ने बताया कि सरपंच ने शिकायत की है कि उन्हें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने नहीं दिया गया. वहीं दिग्विजय सिंह ने भी सरपंच की जगह झंडा फहराने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सवाल किया कि क्या अनुसूचित जाति से होना अपराध है.

दिग्विजय सिंह ने की कार्रवाई की मांग
दिग्विजय सिंह ने कहा कि क्या सरपंच को पंचायत भवन में झंडा फहराने का अधिकार नहीं है? मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूं कि इस तरह के दोषी रोजगार सहायक लाखन सिंह को तुरंत निलंबित किया जाना चाहिए. साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए. दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि 'देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, लेकिन हालात सुधरने का नाम ही नही ले रहे. मान सिंह वर्मा को राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील की ग्राम पंचायत तरेना में सरपंच के ओहदे पर होने के बावजूद रोजगार सहायक लाखन सिंह ने झंडा वंदन नहीं करने दिया.'

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश में अब ये काम करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, CM मोहन यादव ने लिया हैरान करने वाला फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget