एक्सप्लोरर

MP Accident: तीन ट्रकों की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत, गाय को बचाने के चक्कर में हादसा

Road Accident: हादसे के बाद नेशनल हाईवे 52 पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया. गाय के सामने आने से ड्राइवर असंतुलित हो गया था.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के शाजापुर में आज (शुक्रवार) तड़के भीषण हादसा हो गया. नेशनल हाईवे 52 पर तीन ट्रक एक साथ भिड़ गए. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये. बताया जा रहा है कि हाईवे पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में तीनों ट्रक टकराये गये. हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गयी. राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया. एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

चार में से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्कर के कारण ट्रकों का सामान सड़क पर गिरकर फैल गया. हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम के कारण यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा. क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गयी. ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर जाम खुलवाया. हाईवे के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतार से ड्राइवर हलकान रहे.

तीन ट्रकों की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली. बता दें कि तीन ट्रकों में से एक पर सब्जी लदी हुई थी. हरी सब्जी को खराब होने से बचाने के लिए चालकों को ट्रक तेज रफ्तार में चलाना पड़ता है. ड्राइवर नियत स्थान पर पहुंचाने के लिए सब्जी लदे ट्रक को तेज रफ्तार में भगा रहा था कि सामने से गाय आ गयी. गाय को बचाने के चकाने में ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया है. देखते-देखते तीन ट्रक आपस में टकरा गये. बता दें कि मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. तेज रफ्तार का कहर लोगों के जानलेवा साबित हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-

एमपी के राजस्व मंत्री ने 15 अगस्त के दिन किया ऐसा काम कि पूरे प्रदेश में है चर्चा, सोशल मीडिया पर भी छाए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget