एक्सप्लोरर

MP में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, राजस्थान के तापमान में उतार-चढ़ाव, जानें अपने शहर का हाल

MP-Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई इलाकों में ठंड बढ़ रही है, जिसके चलते लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. जबकि मध्य प्रदेश में इन दिनों सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है.

Madhya Pradesh-Rajasthan Weather Update: मध्य प्रदेश में इन दिनों सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने आज शनिवार (30 नवंबर) को भोपाल और आसपास के इलाकों में सुबह के समय धुंध पड़ने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, एमपी में उत्तर भारत की ओर आ रही सर्द हवाओं से ठंड अपना असर दिखाने लगी है. शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान बाकी स्थानों की तुलना में सबसे कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

वहीं मंडला में 6.8, शाजापुर के गिरवर में 7.2, उमरिया में 7.4 जबकि शिवपुरी जिले के पिपरसमा में 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. भोपाल संभाग के जिले में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई संभाग के बाकी जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया.

मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा खंडवा में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो मौजूदा समय में एमपी में हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है. प्रदेश में लगातार सर्द हवाएं आ रही हैं, इस वजह से ठंड अपना असर दिखाने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अभी एक-दो दिन तापमान में कुछ और भी गिरावट देखी जाएगी. मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ रही है, जिसके चलते लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं कई इलाकों में अभी भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मौसम विभाग ने दिसंबर के शुरुआत के साथ ही प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर महीने के शुरुआत में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है. नवंबर महीने का आज आखिर दिन है. मौसम विभाग का मानना है कि जैसे-जैसे उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ता जाएगा. वैसे-वैसे ही सर्दी का असर भी बढ़ेगा और तापमान में गिरावट भी होगी. हालांकि, आगामी दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

कहां कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री, चूरू में न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, उदयपुर में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, कोटा में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: इंदौर पुलिस फरार आरोपियों पर क्यों रखा सिर्फ 1 रुपये इनाम, जानें इसके पीछे की वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget