एक्सप्लोरर

Weather Update: एमपी-राजस्थान में होगी बारिश, पंजाब-हरियाणा में कोल्ड वेव की चेतावनी, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्ते में राजस्थान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है. जबकि एमपी के कई जिलों में भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला भी शुरू हो सकता है.

Weather Update: मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात के तापमान में बढ़त हुई है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान बढ़कर 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया है. हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी पारा तेजी से चढ़ा. फिलहाल न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इस बीच 27 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंच सकता है. 

इसके असर से 28 दिसंबर से बादल छा सकते हैं. प्रदेश में कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला भी शुरू हो सकता है. इस दौरान घना कोहरा भी छा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को खजुराहो 5.2 पचमढ़ी 6.2, भोपाल 8.8, ग्वालियर 8.6, इंदौर 12.2, उज्जैन 11, जबलपुर 10, उमरिया 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

राजस्थान में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं. इसके प्रभाव से राजस्थान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है. राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच नए साल पर मौसम में बदलाव आने की संभावना है. शेखावाटी इलाके में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, लेकिन अब ठंड और भी बढ़ने वाली है. दिसंबर के आखिरी सप्ताह में राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में और 26-27 दिसंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एरनपुरा रोड (पाली) में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य में न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
चंडीगढ़-पंजाब में लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है. शुक्रवार की तरह आज शनिवार को भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में आने वाले दो दिनों तक तापमान और गिरेगा. इसके बावजूद आज पंजाब में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी है. वहीं मौसम विभाग ने रविवार से धुंध होने की संभावना है और विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो सकती है. पंजाब में न्यूनतम तापमान लगातार पठानकोट में मिले रहा है.

बीते दिन यहां तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का और फरीदकोट में आज येलो अलर्ट जारी है. हरियाणा में शीतलहर का दौर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो बीते दिन मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा. वहीं आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 22.39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.09 जिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

ये भी पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर का सबसे बड़ा खुलासा, एक महीने में 3 करोड़ 80 लाख का चूना लगाया, दो और कर्मचारी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget