एक्सप्लोरर

MP Rail Track Doubling: कटनी-सिंगरौली रेल खंड के नए ट्रैक पर 115 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रायल ट्रेन

MP Rail Track Doubling: पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर सलहना से खन्ना बंजारी स्टेशन के मध्य 21 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य पूर्ण किया गया है. जल्द इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ने लगेगी.

Rail Track Doubling in Katni-Singrauli Section: पश्चिम मध्य रेल (West Central Railway Zone) ने कटनी-सिंगरौली खंड में 21 किलोमीटर की रेल लाइन का दोहरीकरण पूर्ण कर लिया है. इस रेल लाइन पर 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर ट्रायल लिया गया. रेल संरक्षा आयुक्त (मध्य वृत्त) मनोज अरोरा (Manoj Arora) ने दोहरीकृत ट्रैक का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने कईं खामियां बताई, जिसे दूर कर जल्द ही इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ने लगेगी.
 
मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी रेल लाइन परियोजनाओं को पश्चिम मध्य रेल तीव्र गति से पूर्ण कर रहा है. पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेल खंड पर सलहना से खन्ना बंजारी स्टेशन के मध्य 21 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य पूर्ण किया गया है. रेल संरक्षा आयुक्त (मध्य वृत्त) मनोज अरोरा द्वारा बीते दिनों इसका निरीक्षण किया गया. रेल संरक्षा आयुक्त ने इस रेलखंड पर संरक्षा और सुरक्षा से जुड़े  ट्रैक, ब्रिजों, स्टेशन, संसाधनों, ओएचई लाइन, सम्बद्ध उपकरण और सिग्नलिंग का जायजा लिया गया.
 
सलहना से खन्ना बंजारी के मध्य रेलखंड पर किए गए हैं निर्माण
 
सलहना से खन्ना बंजारी के मध्य रेलखंड पर 8 घुमावदार कर्व, 23 छोटे ब्रिज, 3 मेजर ब्रिज और 7 सीमित ऊंचाई के सबवे (आरयूबी) का निर्माण किया गया है. इस रेलखंड पर सभी प्रकार के रेलवे द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य किया गया है. इस दौरान सलहना से खन्ना बंजारी के मध्य दोहरीकरण लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन से 115 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया.
 
'मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास में होगी बढ़ोत्तरी'
 
पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरियार ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता और स्पीड ट्रायल पर रेल संरक्षा आयुक्त ने संतुष्टि व्यक्त की. इस रेलखंड के कमीशन होते ही गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा. दोहरीकरण होने से गाड़ियों की रफ्तार बढ़ेगी और इस क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा. सलहना से खन्ना बंजारी रेलखंड कोल और आयरन ओर परिवहन के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. इससे मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास में बढ़ोत्तरी होगी.
 
दोहरीकरण और तिहरीकरण का कुल 135 किमी का का पूरा
 
यहां आपको बता दें कि पमरे ने इस वर्ष 2021-22 में दोहरीकरण और तिहरीकरण का कुल 135 किमी का कार्य पूर्ण किया है. रीवा से सतना रेलखंड पर दोहरीकरण प्रोजेक्ट में सकरिया-कैमा तक 6 किमी का कार्य पूर्ण किया गया. कटनी से सिंगरौली रेलखंड पर दोहरीकरण प्रोजेक्ट में न्यू कटनी जंक्शन से कटंगी खुर्द तक 8 किमी, देवराग्राम से मझौली तक 8 किमी और सलहना से खन्ना बंजारी तक 21 किमी पूर्ण कर लिया गया है.
 
इस रूट पर कुल 37 किमी का कार्य पूर्ण किया गया. कटनी से बीना रेलखंड पर तिहरीकरण के प्रोजेक्ट में हरदुआ से रीठी 15 किमी और मालखेड़ी से खुरई 18 किमी तक यानी कुल 33 किमी का कार्य पूर्ण किया गया. बीना से कोटा रेलखंड पर दोहरीकरण के प्रोजेक्ट में अशोकनगर की ओर 13 किमी, भौंरा-बिजोरा 26 किमी और बीना से कंजिया तक 20 किमी तक यानी कुल 59 किमी का कार्य पूर्ण किया गया.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget