एक्सप्लोरर

MP Politics: 'हिन्दू धर्म पर मुझसे बहस करें राहुल गांधी...' विश्वास सारंग ने कमलनाथ का चैलेंज किया स्वीकार

MP Politics: पीसीसी चीफ कमलनाथ ने RSS, VHP और BJP को चुनौती दी थी कि वह राहुल गांधी के साथ बैठें और हिन्दू धर्म पर शास्त्रार्थ करें. इस चैलेंज को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने एक्सेप्ट किया.

MP Politics: हिन्दू धर्म पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से बहस की चुनौती बीजेपी नेता और शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) ने स्वीकार कर ली है. उन्होंने ताल ठोंकते हुए कहा, 'राहुल गांधी से हिंदू धर्म पर बहस की चुनौती को मैं स्वीकार करता हूं.' विश्वास सारंग ने यह भी कहा कि हिंदू धर्म को बदनाम करना कांग्रेस की आदत है. यहां बता दें कि यह चुनौती खुद राहुल गांधी ने नहीं बल्कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने दी थी.

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' मध्य प्रदेश से निकलकर राजस्थान पहुंच गई है, लेकिन उनके बयानों पर एमपी में कांग्रेस और बीजेपी नेता अभी भी उलझे हुए हैं. मध्य प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' के आखिरी दिन रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था, "धर्म और आध्यात्म पर जितना ज्ञान राहुल गांधी को है, उतना ज्ञान आरएसएस, बीजेपी और वीएचपी के लोगों को भी नहीं है. मैं चैलेंज कर रहा हूं कि बीजेपी, आरएसएस और वीएचपी के लोग राहुल गांधी के साथ बैठें और धर्म-आध्यात्म पर चर्चा हो जाए."

'हिन्दू धर्म को बदनाम करना कांग्रेस की आदत'
इसके बाद जवाब देने की बारी बीजेपी की थी. पार्टी की ओर से मोर्चा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने संभाला. उन्होंने भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि जिस यात्रा में क्रूर हिन्दू की बात की जाती है, वे धर्म पर बहस की चुनौती देते हैं. हिन्दू धर्म को बदनाम करना कांग्रेस की आदत है. उन्होंने कमलनाथ की बात का जवाब देते हुए कहा कि, 'राहुल गांधी से हिन्दू धर्म पर बहस की चुनौती को मैं स्वीकार करता हूं."

12 दिन तक एमपी में थी भारत जोड़ो यात्रा
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 12 दिन तक थी. यात्रा ने 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से एमपी में एंट्री ली थी और रविवार 4 दिसंबर को ये यात्रा आगर जिले से राजस्थान में प्रवेश कर गई.

यह भी पढ़ें: Sehore: सीएम शिवराज ने किया निर्माणाधीन सीहोर-हरदा पुल का निरीक्षण, अधिकारियों को दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget