एक्सप्लोरर

Watch: कांग्रेस के 'राहुल भैया' ने उमा भारती की दुखती रग पर की चोट, चर्चा में BJP के भविष्य पर दिया बयान  

Uma Bharti: नरसिंहपुर में एक कार्यक्रम में एक शिरकत कर अजय सिंह ने कहा, 'उमा भारती जी बीजेपी की सर्वमान्य नेता थीं और हैं. उन्हीं के बलबूते पर 2003 सरकार बनी थी, लेकिन BJP ने उनका इस्तेमाल किया.'

MP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रतिद्वंद्वी पार्टी बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने साल 2003 में जीत हासिल करने के लिए उमा भारती का इस्तेमाल किया और फिर 'दूध में मक्खी' की तरह निकाल फेंका. कांग्रेस नेता अजय सिंह (राहुल भैया) ने नरसिंहपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब उमा भारती और उनके लोगों पर निर्भर है कि 2023 में मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी.

यहां बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इन दिनों मध्य प्रदेश की राजनीति में हाशिए पर चल रही हैं. अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए वह शराबबंदी को लेकर राज्य भर में लगातार अभियान छेड़े हुए हैं और सरकार से नई आबकारी नीति पर खुलकर चर्चा चाहती हैं. वहीं, शिवराज सरकार लगातार उनसे किनारा करके चल रही है. कांग्रेस नेता का यह बयान बीजेपी और उमा भारती की इसी दुखती रग पर चोट है. वैसे, अजय सिंह राहुल खुद भी कांग्रेस की राजनीति में हाशिए पर चल रहे हैं.

'उमा भारती को तय करना है बीजेपी आएगी या कांग्रेस'
नरसिंहपुर में एक कार्यक्रम में एक शिरकत के बाद अजय सिंह राहुल ने कहा, "उमा भारती जी बीजेपी की सर्वमान्य नेता थीं और हैं. उन्हीं के बलबूते पर 2003 सरकार बनी थी, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है की बीजेपी ने उनका उपयोग करने के बाद दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया है. अब उनके लोग और वह तय करेंगी कि बीजेपी रहेगी की कांग्रेस."

नरसिंहपुर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भी इसमें शामिल हुए. इस दौरान सुरेश पचौरी ने कहा कि आने वाले चुनाव में परिस्थितियां कांग्रेस के पक्ष में और बीजेपी के विरोध में हैं. कारण स्पष्ट है कि जो इन्होंने जनता से वादे किए थे, वह पूरे नहीं हुए हैं. 2023 (विधानसभा) और 2024 (लोकसभा) चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेंगे.

यह भी पढ़ें: MP Politics: BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का गोविंद सिंह पर हमला, कहा- 'मुझे पता है इनका इतिहास', नेता प्रतिपक्ष ने दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget