एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में बस चालक से दो पुलिसवालों ने लूटे 14 लाख रुपये, दो दिन बाद हुई गिरफ्तारी

MP Police News: इंदौर में दो पुलिस वाले लुटेरे बन गए. उन्होंने 14 लाख रुपए की लूट कर डाली और मामले का जब खुलासा हुआ तो दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों की वर्दी उतरवा कर उन्हें जेल में डाल दिया गया.

Indore News: देशभक्ति-जन सेवा, यह स्लोगन तो आपने सुना ही होगा. हर पुलिस थाने के बाहर यह स्लोगन लिखा रहता है. जहां देशभक्ति के साथ पुलिस जन सेवा करती है. लेकिन जब बात स्वयं सेवा की हो तो कैसा लगेगा. इंदौर में यही कुछ हुआ है. यहां दो पुलिस वाले लुटेरे बन गए. उन्होंने 14  लाख रुपए की लूट कर डाली और मामले का जब खुलासा हुआ तो दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों की वर्दी उतरवा कर उन्हें जेल में डाल दिया गया. आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाने का है. जहां पर पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि दोनों ने इंदौर अहमदाबाद रूट की एक बस के चालक से करीब 14 लाख रुपए की लूट की. इधर DCP जोन 4 आरके सिंह ने सिपाही योगेंद्र सिंह चौहान और दीपक यादव को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह दोनों ही चंदन नगर थाने में पदस्थ है.

पुलिस ने ही लुट लिए पैसे
दरअसल मामला 23 दिसंबर का है जब सिपाही ने बस नंबर HR11D 5686 को रोककर चालक नरेंद्र तिवारी से 14 लाख रुपए से भरा एक पार्सल छीन लिया था. इतना ही नहीं आरोपी पुलिस कर्मियों ने चालक को धमकाते हुए कहा था कि पहले इस पार्सल की जांच की जाएगी. इस पार्सल को थाने ले जाया जाएगा और इसकी जब्ती दिखानी होगी. इस मामले के बाद आरोपियों ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की और पैसे आपस में ही एक दूसरे को बांट दिए. इस मामले में मंगलवार (26 दिसंबर) को थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बस चालक नरेंद्र तिवारी को पूछताछ के लिए बुलाया तो बस चालक ने बताया कि रुपए तो पुलिस वालों ने ही लूटे हैं.

यह सुनकर पुलिस अफसर के होश उड़ गए. दरअसल पुलिस ने स्कीम नंबर 51 निवासी अंकित जैन के शिकायत पर ड्राइवर नरेंद्र के खिलाफ हेरा फेरी का मामला दर्ज किया था. वहीं अंकित के कर्मचारी भाविक ने पार्सल बस चालक को सौंपा था, जिसे अहमदाबाद के कन्हैयालाल को देना था, लेकिन यह पार्सल कन्हैयालाल तक नहीं पहुंचा. इसके बाद इस मामले में अंकित ने चंदन नगर थाने में बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी.

परेड के दौरान आरोपी कि हुई पहचान
इधर मंगलवार को जब तिवारी से पूछताछ की गई तो उसने उन दो पुलिस वालों के नाम बताएं जिन्होंने उससे पैसे लिए थे. एडीशनल डीसीपी जोन 4 अभिनव विश्वकर्मा थाने पर पहुंचे और पूरे स्टाफ की परेड करवाई. जहां बस चालक ने दिनेश और योगेश को पहचान लिया. पुलिस ने महिला यात्रियों से भी पुष्टि की तो उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने करीब 20 मिनट तक बस की तलाशी ली थी. वही इस मामले में जब पुलिस अफसर ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो सिपाही टूट गए और कहा कि हमसे गलती हो गई दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: MP News: पिता बेचते हैं आइसक्रीम, बेटे को कठिन परिश्रम से मिली सफलता, हर्ष राठौर पहले ही अटेम्प में बने DSP

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget