एक्सप्लोरर

MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस तारीख में आएंगी महाकाल की नगरी, उज्जैन पुलिस ने की खास तैयारी

President Ujjain Visit: राष्ट्रपति की आमद के मद्देनजर पुलिस ने उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. स्थानीय प्रशासन इसको लेकर जोरशोर से तैयारियों जमें जुटा है.

Ujjain News Today: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को उज्जैन आ रही है. इसे लेकर उज्जैन के पुलिस विभाग ने एक गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को अपने पास आवश्यक दस्तावेज रखने होंगे. 

इससे पहले उज्जैन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस में भी पुलिस विभाग की खासी नजर है. उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति 19 सितंबर को उज्जैन आ रही है. 

1800 जवान पर सुरक्षा की जिम्मेदारी
उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रपति का महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन समेत कई और स्थानीय कार्यक्रम है, जिसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उज्जैन में 1800 पुलिसकर्मी अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय भोपाल से आवंटित किए गए हैं. 

एजेंसिया रखेंगी चप्पे- चप्पे पर निगरानी
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जाएगा. इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि उज्‍जैन में ड्रोन उड़ाने को लेकर पाबंदी लगाई दी गई है.

पुलिस के मुताबिक, इसके अलावा बम डिस्पोजल स्क्वाड, इंटेलिजेंस ब्यूरो, जिला विशेष शाखा के पुलिसकर्मी और अधिकारियों के जरिये लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. राष्ट्रपति के 3 घंटे के इस कार्यक्रम को लेकर शहर में कई स्थानों पर सीसीटीवी इंस्टॉल कराए जा रहे हैं. 

इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुजरने वाले पूरे रास्ते पर सीसीटीवी के जरिये निगरानी रखी जाएगी. इन सब इंतजामों के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा की टीम अलग से पदस्थ रहेगी.

सार्वजनिक स्थान पर पुलिस चेकिंग
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि उज्जैन में होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि में ठहरने वाले लोगों की जानकारी ली जा रही है. इसके अलावा पूरे मार्ग में मकान मालिक-किरायेदार की जानकारी भी पुलिस विभाग के जरिये ली गई है. पुलिस अधिकारी उज्जैन में आने वाले वाहनों पर भी नजर रख रहे हैं. 

श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन
भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए बाहर से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी पुलिस ने गाइडलाइन जारी किया है. पुलिस अधीक्षक ने उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए अपने साथ परिचय पत्र संबंधी शासकीय दस्तावेज साथ में रखने की सलाह दी है. 

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने इस दौरान वाहन चालक का पुलिस वेरिफिकेशन भी साथ में रखने को कहा है. पुलिस विभाग के जरिये राष्ट्रपति के दौरे को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP के मुख्य सूचना आयुक्त बने विजय यादव, इन 3 आयुक्तों ने भी ली शपथ, जानें नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget