एक्सप्लोरर

MP के मुख्य सूचना आयुक्त बने विजय यादव, इन 3 आयुक्तों ने भी ली शपथ, जानें नाम

Bhopal News: मुख्य सूचना आयुक्त के साथ तीन अन्य सूचना आयुक्तों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में हुआ. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए.

MP News: पूर्व स्पेशल डीजी विजय यादव मध्य प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त बन गये हैं. राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने विजय यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को राजभवन में आयोजित हुआ. मुख्य सूचना आयुक्त के साथ तीन अन्य सूचना आयुक्तों ने भी शपथ ली. उमाशंकर पचौरी, वंदना गांधी और ओमकार नाथ सूचना आयुक्त बनाये गये हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे.

मालूम हो कि बीते 5 महीनों से मध्य प्रदेश सूचना आयोग के सभी पद रिक्त है. खाली पदों पर बहाली के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई. पिछले सोमवार को नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की. बैठक में चयन समिति ने रिटायर्ड स्पेशल डीजी विजय यादव, उमाशंकर पचौरी, वंदना गांधी और ओमकार नाथ के नाम का प्रस्ताव रखा गया. समारोह में सबसे पहले विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ दिलाई गयी.

पूर्व स्पेशल डीजी विजय यादव को बनाया गया MP का मुख्य सूचना आयुक्त

मुख्य सूचना आयुक्त के बाद शिक्षाविद् उमाशंकर पचौरी, समाजसेवी वंदना गांधी और सेवानिवृत्त जज ओमकार नाथ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. गौरतलब है कि मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा 10 सूचना आुक्त का पद रिक्त है. तीन सूचना आयुक्त नियुक्त होने के बाद सात पद अभी भी खाली हैं. सूचना आयोग में नियुक्ति के साथ लंबित शिकायतों का निपटारा तेजी से हो सकेगा.

मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग में लंबे समय बाद मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्तियां हुई हैं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल समेत जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ कुंवर विजय, खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग समेत अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें-

आज भोपाल में बड़े घाटों के साथ 22 स्थानों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन, निगम ने बनाए अस्थायी कुंड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget