एक्सप्लोरर

MP पुलिस भर्ती परीक्षा में 'मुन्ना भाई' का खेल! 20 FIR दर्ज, CBI जांच की मांग

MP Police Constable: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली का मामला सामने आया है, जिसमें असली उम्मीदवार की जगह दूसरे व्यक्ति ने परीक्षा दी और पास भी हो गया.

MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. इस बार मामला पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का है, जिसमें मूल अभ्यर्थी की जगह किसी अन्य व्यक्ति द्वारा परीक्षा दी गई और वह अभ्यर्थी परीक्षा में पास भी हो गया. हालांकि इस गड़बड़झाले की भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

मामले का खुलासा तब हुआ जब अपने चयन के बाद मूल अभ्यर्थी जॉइनिंग के लिए पहुंचे, कई जगहों पर संदिग्ध वीडियो की वजह से और कुछ जगह बायोमेट्रिक मैच न होने के चलते गड़बड़ियां सामने आई.

अब तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी और अलीराजपुर से ऐसे फर्जी अभ्यर्थियों के मामले सामने आ चुके हैं . इस पूरे मामले को लेकर अब तक लगभग 20 FIR दर्ज हो चुकी हैं.

सिस्टम की खामी का फायदा उठाया 
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश सरकार की प्रतियोगी भर्ती परीक्षाएं सवालों के घेरे में है. सिस्टम की ख़ामी का फ़ायदा उठाकर शातिर आरोपी इस तरह के अपराध को लगातार अंजाम दे रहे हैं. वहीं आशंका जताई जा रही है कि कोई संगठित गिरोह इस पूरे अपराध में शामिल हो सकता है. फिलहाल अलीराजपुर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है.

अलीराजपुर में मामला कब आया सामने
अलीराजपुर में मामला तब सामने आया जब एक अभ्यर्थी एसपी कार्यालय जॉइनिंग के लिए पहुंचा, बाकी जिलों में भी यह फर्जी करने वाला इसी तरह से पकड़ा गया, जहां दस्तावेज परीक्षण (Document Verification) के दौरान आरोपी रामरूप गुर्जर के आधार हिस्ट्री में पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई.  इस मामले की कड़ियां अलग-अलग राज्यों से भी जुड़ रही हैं, बिहार से एक सॉल्वर की गिरफ्तारी भी हुई है.

विपक्ष बना रहा बड़ा मुद्दा
इस मामले में अब राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बना रही है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि भर्ती को रद्द होना चाहिए और इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि बीजेपी भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है, उन्होंने जनता से अपील की है कि सरकार को उखाड़ फेके. वहीं सरकार का कहना है कि पूरे मामले की जांच चल रही है और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.

ये भी पढें: MP: कटनी में कांग्रेस के पूर्व विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget