एक्सप्लोरर

MP News: कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ के आरोप में बजरंग दल के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई?

MP Politics: एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक पुलिस ने देर रात बजरंग दल के प्रचार प्रमुख सुमित ठाकुर,सत्यम रैकवार और राहुल को गिरफ्तार कर लिया. अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने बजरंग दल के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. थाना कोतवाली में पुलिस ने कांग्रेस की रिपोर्ट पर 200 से ज्यादा अज्ञात बजरंगियों पर तोड़फोड़ और हंगामा करने का मामला दर्ज किया है.इस मामले में कांग्रेस ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने क्या जानकारी दी है

एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला के मुताबिक पुलिस ने देर रात बजरंग दल के प्रचार प्रमुख सुमित ठाकुर,सत्यम रैकवार और राहुल को गिरफ्तार कर लिया. अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है.आरोपियों के खिलाफ धारा 147,452,426,506 तथा 153 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.कांग्रेस नेता दिनेश यादव का कहना है कि बजरंग दल के प्रदर्शन के बावजूद पुलिस गायब थी.यह सीधे-सीधे पुलिस की लापरवाही है. एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला का कहना है कि जांच के बाद दोषी पुलिस वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

यहां बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव की बात कही गई है.इसके विरोध में जबलपुर में गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की थी.इस दौरान दौरान उन्होंने न केवल कांग्रेस पार्टी का बैनर फाड़ दिया बल्कि पत्थरबाजी करते हुए दफ्तर की खिड़कियों के कांच भी तोड़ दिए.बलदेवबाग के निकट सड़क पर लगभग आधा घंटे भगवा ध्वज लेकर उग्र प्रदर्शन करने के बाद अचानक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की तरफ रुख किया.जिस बिल्डिंग में कांग्रेस कार्यालय था,उस पर उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया.इस दौरान बहुत देर तक पुलिस मूकदर्शक बनी रही.

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए हैं

इस घटना के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है.पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री चौहान को कटघरे में खड़ा किया.उन्होने कहा कि जबलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में घुसकर नारेबाजी और तोड़फोड़ की.इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि तोड़फोड़ करने वालों को रोकने में पुलिस ने कोई विशेष कार्यवाही नहीं की.कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है.

ये भी पढ़ें

MP News: शराब के शौकीनों को लगा झटका, सरकार ने बढ़ाए दाम, जानें कितनी बढ़ीं देसी और अंग्रेजी शराब की कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget