एक्सप्लोरर

एमपी के बड़े शहरों में लगती हैं हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए कई मंडियां, 10 हजार बदमाशों पर एक्शन

अवैध हथियारों की डिमांड मध्यप्रदेश के कई शहरों से आती है. 12 बोर से लेकर 315 बोर का देसी कट्टा पांच हजार से 15 हजार रुपए तक में मिल जाता है. अवैध हथियारों की कीमत पर महंगाई का असर नहीं है.

MP News: मध्य प्रदेश में अपराधों की रोकथाम बिना अवैध हथियारों की सप्लाई और खरीद-फरोख्त पर लगाम लगाए नहीं हो सकती. कुछ जिलों में आज भी अवैध हथियार धड़ल्ले से बनाए और बेचे जा रहे हैं. अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की कई मंडी मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में भी संचालित है. डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देश पर अभियान चलाकर 10 हजार बदमाशों पर अलग-अलग प्रकार की कार्रवाई हुई.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को 1 साल का समय बचा है. ऐसी स्थिति में पुलिस और प्रशासन अपराधों के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने की कोशिश कर रहा है. अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं. बदमाशों पर भी लगाम कसी जा रही है.

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारण अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त है. कई जिलों में आज भी अवैध हथियारों की छोटी फैक्ट्री संचालित हो रही है. सिकलीगर समुदाय छोटे-छोटे कारखानों में अवैध हथियार बना रहे हैं. खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर जिले अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और निर्माण से जुड़े रहने के कारण चर्चा में रहे हैं.

अवैध हथियारों पर महंगाई का असर नहीं

एक अपराधी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अवैध हथियारों का धंधा छोड़ चुका है. लेकिन जब अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल था, उस समय सिकलीगर के संपर्क में रहता था. उसने बताया कि अवैध हथियारों की डिमांड मध्यप्रदेश के कई शहरों से आती है. सिकलीगर समुदाय के कई एजेंट अवैध हथियारों की सप्लाई करते हैं. 12 बोर से लेकर 315 बोर का देसी कट्टा पांच हजार से 15 हजार रुपए तक में मिल जाता है. पिछले 10 वर्षों से कीमत में बदलाव नहीं आया है. महंगाई का भी अवैध हथियारों पर असर नहीं पड़ा है. 

Jabalpur News: जबलपुर में भू-माफिया के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, खाली कराई पांच करोड़ की सरकारी जमीन

पुलिस क्यों नहीं उठाती है ठोस कदम?

उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला के मुताबिक अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलते रहता है. अभी भी माफिया अभियान के साथ अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. अवैध हथियारों की उपलब्धता और खरीद-फरोख्त की सूचना पर अलग से टीम जांच करती है. जिस जिले से हथियार उपलब्ध होने का जिक्र आता है, वहां के पुलिस अधिकारियों को भी पत्र लिखकर सूचना दी जाती है.

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget