एक्सप्लोरर

MP News: पीएम मोदी के उज्जैन दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जानें क्या है सुरक्षा के इंतजाम

MP Latest News: पीएम मोदी 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण के प्रथम चरण के कार्यों का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं.

PM Modi Ujjain visit: पीएम नरेंद्र मोदी के उज्जैन आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. हालांकि अभी पीएम मोदी को आने में कई दिन बाकी हैं लेकिन अभी से उन मार्गों को चमकाया जा रहा है जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरेगा वहां की सड़कों की मरम्मत करने के साथ-साथ साज-सज्जा पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण के प्रथम चरण के कार्यों का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी उज्जैन में सभा को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए उस पूरे मार्ग को नया बनाया जा रहा है, जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा. वहां की सड़कों पर डामरीकरण किया जा रहा है.

इसके अलावा सड़कों के आसपास फुटपाथ पर भी रंग रोगन किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. पीएम के कार्यक्रम को लेकर गुजरात की एक कंपनी भी पूरे इवेंट का कार्य संभाल रही है. दूसरी तरफ जिला प्रशासन भी अपनी ओर से कई कार्यों को करवा रहा है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे. इसके बाद भगवान महाकाल का आशीर्वाद लने के साथ-साथ महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे. इस लोकार्पण के बाद वे सभा को संबोधित करने के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 2 घंटे का समय उज्जैन में व्यतीत करने वाले हैं. 

 सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम

उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला के मुताबिक प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बाहर से अतिरिक्त बल बुलवाये गये हैं. इसके अलावा महाकाल मंदिर के आसपास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इतना ही नहीं पूरे मार्ग में सुरक्षा जवानों को तैनात किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भी 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती होगी.

इसे भी पढ़ें:

MP Politics: '...तो राजनीति छोड़ दूंगा', मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने दिग्विजय सिंह को दी चुनौती

MP News: 'अशोक गहलोत कभी सोनिया गांधी की आंखों के तारे थे, आज किरकिरी बन गए', MP के गृहमंत्री का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget