एक्सप्लोरर

Singrauli News: झरने में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, घर से स्कूल में एडमिशन कराने के लिए निकला था, पांच घंटे बाद मिला शव

MP News : घटना माड़ा थाना क्षेत्र के जलजलिया देवी के पास झरने की है. सोमवार दोपहर तीन दोस्त वहां पिकनिक मनाने गए थे, झरने में नहाने के पैर फिसलने से सितुल निवासी 15 साल का अमित शाह पानी में डूब गया.

MP News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. सोमवार को सितुल गांव से 15 साल के छात्र अपने घर से माड़ा स्कूल के लिए निकला था, लेकिन स्कूल न जाकर वह अपने दोस्तों के साथ माड़ा जलजलिया के पास झरने में नहाने के लिए चला गया. इस दौरान झरने से नहाते वक्त काई से पैर फिसल गया और वह गहरे कुंड में जा गिरा. कुंड में डूबने से 15 साल के युवक की मौत हो गई.

अमित शाह के रूप में हुई मृतक की पहचान
घटना माड़ा थाना क्षेत्र के जलजलिया देवी के पास झरने की है. सोमवार को दोपहर यहां तीन दोस्त पिकनिक मनाने आए और झरने में नहाने लगे. इस दौरान सितुल निवासी 15 साल का अमित शाह झरने के कुंड में डूब गया. जब तक उसे बचाने का प्रयास किया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 9 बजे युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

स्कूल न जाकर चला गया पिकनिक मनाने

पुलिस के मुताबिक ग्राम सितुल निवासी शिवशंकर शाह का 15 साल का बेटा अमित शाह अपने घर से स्कूल में एडमिशन कराने के लिए निकला था, लेकिन वह स्कूल न जाकर दोस्तों के साथ माड़ा झरने पर घूमने चला गया. वहां झरने में नहाते समय काई से उसका पैर फिसल गया और नीचे गहरे पानी में डूब गया. इससे उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस बल और गोताखोरों की मदद से 5 घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर न‍िकाला गया. 

माड़ा क्षेत्र में यह जल प्रपात (झरना) एक दशक से अस्तित्व में आया है. जंगल मेंं होने की वजह से इसे कोई नहीं जानता था, लेकिन अब लोगों के लिए यह स्थान नए पिकनिक स्पॉट के रूप में उभरा है. लोग असावधानी पूर्वक जलप्रपात में नहाते हैं. सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से अब तक कई लोगों की  यहां मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

MP News: नशामुक्त गांवों को दो लाख का इनाम देगी सरकार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान

MP Weather Forcast: मध्य प्रदेश के कई जिलों में लोग उमस और गर्मी से परेशान, आज दोपहर बाद हो सकती है बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget