एक्सप्लोरर

Sehore News: पहली ही बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, घरों और अस्पतालों में घुसा पानी, सड़कें हुई लबालब

MP News: सीहोर के आष्टा रेहटी में जगह-जगह खुदी पड़ी सड़कों पर पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई है. गड्ढों में पानी भरने से अब इन सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश (Rain) ने दस्तक दे दी है. लगातार बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड (Jharkhand) पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात दक्षिण की तरफ खिसककर उत्तरी छत्तीसगढ़ (Chhattishgarh) के ऊपर आ गया है जिससे मध्य प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. सीहोर (Sehore) जिले के आष्टा रेहटी में पहली बारिश में ही सड़कें दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. 

नगर पालिका के दावों की खुली पोल
वहीं आष्टा रेहटी में जगह-जगह खुदी पड़ी सड़कों पर पानी भरने से स्थिति और खराब हो गई है. गड्ढों में पानी भरने से अब इन सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है. बारिश जलभराव की समस्या के लिए नासूर बन गई है. बारिश से पहले नगर पालिका द्वारा किए गए इंतजाम के कई दावे किए गए लेकिन पहली बारिश में ही नगर पालिका के दावे धराशाई हो गए हैं. प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं इसी तरह रेहटी नगर में जगह जगह नालियों की निकासी बेहतर नहीं होने से घरों और दुकानों में पानी भर गया है. 

MP Weather Forecast: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया, जबलुपर में हुई 14 इंच बारिश

अस्पताल के गेट पर भरा दो फुट पानी
मार्केट की दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों के समान भी खराब हो गए हैं. हॉस्पिटल गेट पर भी दो फुट पानी होने से मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. वहीं नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी अपनी मस्ती में मस्त हैं. पहली बारिश ने ही व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. बारिश से किसानों के चेहरे तो खिल गए हैं और आम आदमी ने भी राहत की सांस ली है लेकिन कुछ जिलों में जलभराव से स्थिति खराब होती जा रही है. इसकी वजह से आम लोग परेशान भी दिखाई दे रहे हैं. 

मौसम वैज्ञानिक ने क्या बताया
मौसम वैज्ञानिक एमएस तोमर ने बताया कि 8 जुलाई तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी. बारिश का स्वरूप कुछ इस तरह होगा कि कभी किसी क्षेत्र में ज्यादा तो कभी रुक-रुककर बारिश होगी. कुछ जिलों में यह भी स्थिति बन सकती है कि 5 से 8 घंटे तक लगातार बारिश होती रहेगी. सीहोर, भोपाल, नर्मदा पुरम, रीवा, सागर, चंबल संभाग के जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. गरज चमक के साथ आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है.

MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस ने अबतक पकड़ी है पांच करोड़ से अधिक की शराब, 1349 अवैध हथियार भी हुए जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget