एक्सप्लोरर

MP News: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की कमी, जबलपुर, भोपाल, इंदौर के बीच रहा फीका-फीका सफर 

MP Latest News: वंदे भारत ट्रेन को शुरू हुए दो दिन हो गए हैं, लेकिन जबलपुर, भोपाल, इंदौर के बीच फीका सफर ही रहा. आने वाले दो दिनों की बुकिंग भी कम ही नजर आ रही है.

Vande Bharat Express MP News: इंदौर- भोपाल और भोपाल-जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को शुरू हुए दो दिन हो गए लेकिन दो दिनों में ट्रेन को दोनों ओर से नाम मात्र के यात्री ही मिल सके हैं. रानी कमलपति से जबलपुर और भोपाल से इंदौर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई. जिसमें पीएम मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. बता दें कि पहले दिन जबलपुर से रानी कमलापति के बीच 184 और भोपाल इंदौर के बीच 176 यात्रियों ने अपनी यात्रा सफलता से तय किया.

ये संख्या सुबह के यात्रियों की है वहीं शाम को भी यही हाल देखने को मिला. इस ट्रेन को आज दूसरे दिन भी यात्री नहीं मिले. कुल 8 कोच की ट्रेन में चेयर क्लास कोच में 103 तो बिजनेस क्लास में 4 यात्री ही आज भोपाल के लिए रवाना हुए.

इसमें ट्रेन का किराया 810 और 1500 रूपये है. इधर चार्ट देखें तो पता चलता है कि आने वाले दो दिनों की भी यात्री बुकिंग कम ही नजर आ रही है. दरअसल वंदे भारत को टक्कर देने के लिए तीनों शहरों के बीच बाकी दूसरी रेल सुविधाएं भी मौजूद हैं. और वहीं साथ में उन ट्रेनों में किराया भी कम लगता है. ऐसे में वंदे भारत को बेहतर यात्रियों की संख्या के लिहाज से अभी और इंतजार करना होगा. क्योंकि वंदे भारत को तीनों शहरों में टक्कर देने के लिए ये रेल सुविधाएं मौजूद हैं. 

आरकेएमपी से जबलपुर के बीच रेल सुविधा

अमरकंटक एक्सप्रेस आरकेएमपी से शाम 4.13 बजे रवाना होकर रात 9.25 बजे पहुंचती है, इसमें कुल 5.12 घंटे में तय होता है सफर वहीं इंदौर-बीएसपी एक्सप्रेस यह दूरी छह घंटे में तय करती है, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ 4.35 मिनट ही लेती है. 

भोपाल-इंदौर के बीच रेल सुविधा 
भोपाल से मालवा एक्सप्रेस सुबह 7.55 बजे चलकर दोपहर 1.40 बजे इंदौर पहुंचती है,जिसमें यह 5.55 घंटे में इंदौर पहुंचती है, वहीं भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस 5.45 घंटे, जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस 4.20 घंटे का समय लेती हैं. जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस 3.06 घंटे लेती हैं.

ये भी पढ़ेः-MP News: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने किया दमोह पुलिस का बहिष्कार, सेवाएं लेने से इनकार, जानें वजह

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget