एक्सप्लोरर

Indore News: नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के बाद हंगामा, महिलाओं ने बीजेपी प्रत्याशी को दिखाए चप्पल

Indore: नगरीय निकाय चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर हंगामा हुआ. हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.

MP Urban Body Election: इन्दौर में नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के बाद विधानसभा क्रमांक 2 के वार्ड 22 में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच जमकर विवाद हुआ. मतदान नहीं करनें देने को लेकर वार्ड में शुरू हुआ विवाद शाम तक धरने तक जा पहुंचा. दरअसल जानकारी के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो इसे लेकर पुलिस ने वार्ड 22 के पार्षद प्रत्याशी राजू भदौरिया को हीरा नगर थाने के बिठाकर रखा गया था. वहीं 1 घण्टे बाद उन्हें छोड़ दिया गय. इसके पहले कुछ महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया था कि बीजेपी पार्षद प्रत्याशी चंदू शिंदे द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है. 

बीजेपी प्रत्याशी को दिखाई गई चप्पल
वहीं पूरा विवाद उस वक्त बढ़ गया जब मतदान समाप्ति के बाद बीजेपी प्रत्याशी अपनी कार में सवार होकर जाने लगे. कुछ महिलाओं ने उन्हें चप्पल दिखाई ओर कार को घेर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और राजू भदौरिया के समर्थकों ने चंदू शिंदे के खिलाफ नारेबाजी की थी. कांग्रेस के समर्थकों का आरोप है कि चंदू शिंदे के ही कहने पर राजू भदौरिया को पुलिस ने एक घण्टे तक थाने में बिठाया था. इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस हीरा नगर थाने के पास एकत्रित होकर आमने - सामने होकर जमकर नारेबाजी करने लगे. वहीं भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

दोनों पार्टी के समर्थक धरने पर बैठे
फिलहाल दोनों ही पार्टीयों के समर्थक आमने सामने धरने पर बैठ गए. वहीं पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया है. बताया ये भी जा रहा जिस स्थान पर आमने सामने की स्थिति बनी हुई है. उस स्थान से करीब 4 वार्डो की सीमा लगती है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन, दोनों ही दलों के नेताओ को समझाइश देने की कोशिश कर रही है. फिलहाल अब मामला शांत है और स्थिति भी नियंत्रण में है.

यह भी पढ़ें:

Jabalpur News: विस्टाडोम कोच में बैठकर लीजिए भोपाल-जबलपुर के बीच प्रकृति का आनंद, जानें इस कोच की खासियत

Jabalpur News: जबलपुर में दूल्हे ने निभाया नागरिक होने का धर्म, वोट देने के बाद छत्तीसगढ़ रवाना हुई बारात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget