एक्सप्लोरर

Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, वन अधिकारी ने कहा- उम्र संबंधी परेशानियों से हुई मौत

Tiger Death in Panna: अधिकारी ने बताया कि वन गश्ती दल को पन्ना-कटनी राज्य राजमार्ग पर बाघ का शव मिला. उन्होंने मृत बाघ की उम्र लगभग 13 साल बताई.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (MP) के पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में गुरुवार (9 जून) को एक बाघ (Tiger) मृत मिला. एक वन अधिकारी ने बताया कि पी-111 नाम के इस बाघ की उम्र लगभग 13 साल थी. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उम्र संबंधी परेशानियों के कारण बाघ की मौत हुई क्योंकि जिस स्थान पर उसका का शव मिला, उसके आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि का कोई संकेत नहीं मिला.

वन अधिकारी ने बताया कि वन गश्ती दल को पन्ना-कटनी राज्य राजमार्ग पर बाघ का शव मिला. यह बाघिन टी-1 की संतान था. उन्होंने बताया कि मौत के उचित कारण का पता लगाने के लिए बाघ के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं. अधिकारी ने बताया कि शव परीक्षण के बाद वरिष्ठ वन अधिकारियों और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शव को दफनाया जाएगा.

मध्य प्रदेश में देश में सबसे अधिक 526 बाघ- रिपोर्ट

अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार, मध्य प्रदेश में देश में सबसे अधिक 526 बाघ हैं. मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पेंच, पन्ना और संजय दुबरी टाइगर रिजर्व सहित कई बाघ अभयारण्य हैं. बता दें कि अप्रैल में बालाघाट जिले के लालबर्रा वन परिक्षेत्र में बाघ के शावक का शव मिला था. तब वनाधिकारियों ने कहा था कि शावक की मौत आपसी संघर्ष में हुई क्योंकि उसके सभी अंग सुरक्षित मिले थे. मृत शावक की उम्र 18 महीने आंकी गई थी.

यह भी पढ़ें- MP News: असदुद्दीन ओवैसी का एलान, मध्य प्रदेश की इन सात सीटों पर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी AIMIM

पन्ना टाइगर रिजर्व की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पन्ना भारत का बाइसवां बाघ अभयारण्य है और मध्य प्रदेश का पांचवां. रिजर्व विंध्यन रेंज में स्थित है और यह राज्य के उत्तर में पन्ना और छतरपुर जिलों में फैला हुआ है. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान 1981 में बनाया गया था.  इसे 1994 में भारत सरकार द्वारा एक परियोजना टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था.

यह भी पढ़ें- MP Local Body Polls: 'देशभक्तों और देशद्रोहियों के बीच लड़े जाएंगे स्थानीय निकाय चुनाव', बीजेपी की मंत्री का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget