एक्सप्लोरर

MP News: 'सैलरी निकलवा दो, नहीं तो सब निपट जाओगे...' सीएम शिवराज का पीए बनकर दी धमकी

Bhopal News: भोपाल नगर निगम जोन- आठ के स्वास्थ्य अधिकारी (एएचओ) संदीप ठाकुर को बीते दिनों एक धमकी भरा कॉल आया था. कॉल करने वाले स्वयं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पीए बताया था.

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पीए बनकर निजी अस्पताल के एक सुपरवाइजर ने नगर निगम के एएचओ संदीप ठाकुर को धमका दिया है. यह धमकी नगर निगम एएचओ को निगम में 25 दिन की सैलरी निकलने को लेकर दी गई. एएचओ ठाकुर की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक भोपाल नगर निगम जोन- आठ के स्वास्थ्य अधिकारी (एएचओ) संदीप ठाकुर को बीते दिनों एक धमकी भरा कॉल आया था. कॉल करने वाले स्वयं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पीए बताया था. उसने अपना नाम नीरज मिश्रा बताते हुए एएचओ ठाकुर से कहा कि तुम आदर्श पाथरे की सैलरी क्यों नहीं बना रहे हो. नीरज मिश्रा ने धमकी देते हुए कहा कि मैं एक नोटशीट तैयार करवा रहा हूं, तुम और तुम्हारा कमिश्रर सब निपट जाओगे.

पता करने पर निकला सुपरवाइजर
इस धमकी भरे फोन के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संदीप ठाकुर ने उक्त युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि नीरज मिश्रा नाम का कोई व्यक्ति सीएम का पीए नहीं है, जिस पर ठाकुर ने 13 फरवरी को इस संबंध में क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी. शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की.

एएसआई राघवेंद्र धाकड़ के अनुसार तकनीकी जांच के आधार पर फोन लगाने वाले नीरज मिश्रा को हिरासत में लिया है. तुलसी नगर निवासी नीरज एक निजी अस्पताल में सुपरवाइजर हैं. पूछताछ में बताया कि उसने यह कॉल अपने दोस्त की मदद के लिए किया था. आदर्श पाथरे रातीबड़ में रहता है, जो नगर निगम में 25 दिवसीय कर्मचारी है, लंबे समय से उसकी सैलरी नहीं मिल रही थी. इधर पुलिस ने आदर्श को भी गिरफ्तार कर लिया.

अनुपस्थिति के कारण नहीं बनी सैलरी
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संदीप ठाकुर के अनुसार 25 दिवसीय कर्मचारियों की सैलरी उनकी उपस्थिति-अनुपस्थिति के आधार पर बनती है. आदर्श काफी दिनों से काम पर नहीं आ रहा था. उपस्थिति की प्रतिदिन रिपोर्ट संबंधित सफाई दरोगा तैयार कर एएचओ को भेजते हैं, फिर इसकी डीटेल रिपोर्ट बनाकर एकाउंट सेक्शन भेजी जाती है, लंबी अनुपस्थिति के कारण आदर्श की सैलरी नहीं बन रही थी.

ये भी पढ़ें

MP Excise Policy: CM शिवराज को मिला संतों का साथ, बाबा रामदेव ने बताया 'नशे के खिलाफ प्रभावी कदम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget