एक्सप्लोरर

Sehore News: अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ बाराखंबा मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने चढ़ाया हजारों लीटर दूध

Madhya Pradesh News: इस मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल से लेकर यातायात संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा. श्रद्धालुओं को बाराखंबा मंदिर पहुंचने हेतु कच्ची सड़क से ही गुजरना पड़ा.

Pashupatinath Barakhamba Fair: मध्य प्रदेश के सीहोर (Sehore) जिले का एक दिवसीय सबसे बड़ा बाराखंबा का मेला बुधवार को अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ. इस वजह से श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल से लेकर यातायात संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा. दिवाली पर्व पर पड़वा के दिन लगने वाले इस मेले में बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन हेतु प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचे.

श्रद्धालु यहां अपने मवेशियों की सलामती के लिए दूध चढा़ते हैं जिस पर उनकी यह मान्यता है कि जिस मवेशी का दूध पशुपतिनाथ की शिला पर चढ़ाने से मवेशी साल भर स्वस्थ रहती है. उसे किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती हैं.

व्यवस्थाओं में कमी दिखी

लक्ष्मी पूजन के अगले दिन पड़वा को लगने वाला यह ऐतिहासिक बाराखंबा मेला जिला मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर नीलबड़ ग्राम पंचायत अंतर्गत देवपुरा में स्थित है . यहां हर वर्ष इस विशाल मेले का आयोजन बीते कई वर्षों से संपन्न हो रहा है. इस बार भी आयोजन को लेकर समिति और प्रशासनिक अमले द्वारा कई व्यवस्था की गई थी, लेकिन मौके पर यह सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आई.

ये है मान्यता

देवपुरा में विराजे बाबा पशुपतिनाथ को लेकर क्षेत्र में ऐसी मान्यता है कि साल भर में जब भी मवेशी बीमार होते हैं तब पशुधनी बाराखंबा वाले देव का ध्यान करते हैं. तभी दूध चढ़ाने की मनोकामना भी की जाती है, जिससे मवेशी तुरंत स्वस्थ हो जाते हैं. साथ ही दिवाली पर्व पर पड़वा के दिन बाबा के यहां दूध का भोग लगाने से बाबा की कृपा से मवेशी साल भर पूर्ण स्वस्थ अवस्था में रहते हैं.

इसीलिए यहां पड़वा के दिन लाखों की तादात में श्रद्धालु अपने मवेशियों के दूध का भोग लगाने आते हैं जिससे यहां काफी विशाल मेले का आयोजन होता है. इसी के मद्देनजर मंदिर समिति द्वारा इस बार भोग लगने वाले दूध हेतु  10/10 के कुंड का निर्माण किया गया. जिसमें समिति का अनुमान है कि 12 से 15 हजार लीटर दूध एकत्रित हुआ, जिसे अब किसी भी प्राकृतिक स्थान पर ठंडा कर दिया जाएगा.

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जमावड़े के साथ ही यहां व्यापार हेतु आसपास के क्षेत्र से लगभग 2100 से 2400 व्यापारी यहां व्यापार हेतु मेला स्थल पर पधारे. व्यापारी महेश राठी का कहना है कि महंगाई के चलते हमारे व्यापार पर इस बार बहुत बड़ा असर पड़ा है. जो व्यापार पिछले कई सालों से हो रहा था वह व्यापार इस मेले में इस बार ना के बराबर रहा .

सीसीटीवी कैमरे से रखी गई निगरानी

मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि मेले की विशालता साल दर साल बढ़ती ही जा रही है जिस कारण चोरी छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती थी. जिनके मद्देनजर इस बार समिति द्वारा मुख्यता मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जिनसे अवांछनीय घटनाओं पर निगरानी रखी गई.
 
कच्ची सड़कों से होकर गुजरे श्रद्धालु

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को बाराखंबा मंदिर पहुंचने हेतु कच्ची सड़क से ही गुजरना पड़ा. बाराखंबा जाने वाले प्रमुख मार्गो में से श्रद्धालुओं को नीलबड़ से बाराखंबा लगभग 5 किलोमीटर की दूरी या ग्राम खेरी से बारह खंबा 3 किलोमीटर की दूरी धूल के गुबार और बड़े-बड़े गड्ढों से गुजर कर ही तय करनी पड़ी.

पिछले कई वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा बाराखंबा मार्ग को पक्की सड़क से जोड़ने का वादा किया जा रहा है लेकिन यह वादे जनता को सिर्फ चुनावी जुमले ही लग रहे हैं. वास्तविकता में आज भी मार्ग पर सिर्फ धूल और गड्ढे नजर आ रहे थे.

Indore News: इस मंदिर में अब लगेगा 20 लाख रुपये की थाली में छप्पन भोग, जानिए-किसने दी इतनी चांदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
Embed widget