एक्सप्लोरर

Sehore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिले में सरकारी योजना की हकीकत जानने पहुंची डॉ. नीरा, सामने आया ये सच

Sehore: संभागीय संयुक्त संचालक डॉक्टर नीरा चौधरी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जनपद का दौरा किया. जिसमें उन्होंने दस्तक अभियान के दल द्वारा चलाए जा रहे सेवाओं का जायजा लिया.

MP News: मध्य प्रदेश में दस्तक अभियान 18 जुलाई से 31 अगस्त चलाया जा रहा है. दस्तक अभियान की हकीकत को जानने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर पहुंची संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. नीरा चौधरी ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी वार्डों का भ्रमण किया. उन्होंने सीहोर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 भगवती कॉलोनी और इछावर के ग्राम सेमलीजदीद और हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों तथा उनके परिजनों से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली.

तीन घरों का भ्रमण कर सेवाओं का लिया जायजा
संयुक्त संचालक डॉ. नीरा चौधरी ने सेमलीजदीद में दस्तक अभियान का स्पॉट चेक किया. इस दौरान उन्होंने 3 घरों का भ्रमण कर दस्तक अभियान के दल द्वारा दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने 0 से 5 साल के बच्चों में हिमोग्लोबिन जांच प्रक्रिया, निमोनिया की जांच, ओआरएस घोल बनाने की प्रक्रिया देखी. उन्होंने सेमलीजदीद के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की. इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित पंजी का अवलोकन किया. सीहोर शहरी क्षेत्र की भगवती कॉलोनी में दस्तक अभियान का बैक चैक भ्रमण संयुक्त संचालक द्वारा किया गया. उन्होंने 3 घरों में पहुंचकर परिजनों से अभियान के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

क्या है दस्तक अभियान?
दस्तक अभियान के अंतर्गत जिले में 0 से 5 वर्ष आयु तक एक लाख 59 हजार 386 बच्चों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. आष्टा विकासखण्ड में 43 हजार 728 बच्चे, बुदनी 18 हजार 146, इछावर 20 हजार 74 नसरूल्लागंज 26 हजार 234, श्यामपुर 37 हजार 659 और सीहोर शहरी क्षेत्र में 13 हजार 545 बच्चों को दस्तक अभियान के दौरान घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया उपस्थित थे.

Petrol-Diesel Price Today: पिछले 2 महीने से पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत जारी, जानें- आज दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में क्या है तेल की ताजा कीमत?

City of Mahakal: कहां जाता है भैरव मंदिर में चढाया गया शराब? जानें- क्या है श्रद्धालुओं की मान्यता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget