एक्सप्लोरर

Sagar News: चलने-फिरने में लाचार रिटायर अधिकारी ने स्ट्रेचर पर आकर किया मतदान, जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांगी थी एंबुलेंस

MP News: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के बीच लोकतंत्र में आस्था की एक तस्वीर देखने को मिली. जहां अस्पताल में भर्ती एक रिटायर्ड अधिकारी ने गंभीर अवस्था में भर्ती के बावजुद वोट देने पहुंचे.

MP Nagar Nikay Election 2022: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में मतदाताओं में लोकतंत्र में विश्वास देखने को मिला. सागर में एक रिटायर्ड अधिकारी हॉस्पिटल में भर्ती थे. लेकिन वोट डालने के लिए वे एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुचे और वोट डाला. दरअसल, सागर में नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षदों के लिए वोटिंग थी. नगर के बरियाघाट वार्ड के मतदाता और क्वालिप्लाजिया बीमारी के इलाज के लिए भाग्योदय अस्पताल में भर्ती 95 प्रतिशत निःशक्त हो चुके सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी रहे हेमंत जैन ने आज लोकतंत्र के प्रति अपनी सच्ची आस्था और विश्वास का परिचय दिया. 

मतदाताओं को किया जागरूक
बता दें कि हेमंत जैन कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन इस बीच नगर निगम के चुनाव में मतदान करने से वे खुद को रोक नहीं पाए. उनकी इस इच्छाशक्ति और जज्बे का जिसने भी देखा उसे यह अहसास हो गया कि "हां, वोट करना कितना जरूरी है."  हेमंत कुमार जैन के इस योगदान ने अनेक मतदाताओं को भी मताधिकार के उपयोग के प्रति जागरूक किया है.

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना मामलों में इजाफा, पॉजिटिविटी दर में बढ़ोतरी के साथ एक्टिव केस 700 के पार

कलेक्टर से किया था अनुरोध

अस्पताल से हेमंत जैन ने 5 जुलाई को जिला कलेक्टर दीपक आर्य से अनुरोध किया था कि वे अपना वोट डालना चाहते हैं. इसके लिए उन्हें एम्बुलेंस की सुविधा दिलाई जाए. कलेक्टर आर्य ने भी मतदान के प्रति उनकी पराकाष्ठा का सम्मान किया और उनको मतदान केंद्र लाने व वापस ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई. हेमंत कुमार जैन स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस द्वारा सीधे महिला विद्यालय स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-209 पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, अच्छी सरकार और देश के भविष्य के लिए सभी को वोट देना चाहिए. उन्होंने मतदान कराने में सहयोग के लिए जिला कलेक्टर आर्य को धन्यवाद भी दिया. जैन पूर्व सचिव, मध्य प्रदेश-राजस्थान इंटरस्टेट कंट्रोल बोर्ड, कोटा में पदस्थ रहे हैं.

Petrol-Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जारी, जानें- दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में क्या है तेल का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget