एक्सप्लोरर

Itarsi News: रेलवे का इंजीनियर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, चपरासी से इस बात के लिए ले रहा था घूस

MP News: रेलवे इंजीनियर ने चपरासी को दोबारा नौकरी पर रखने के लिए कथित रिश्वत मांगी. शख्स ने इसकी शिकायत सीबीआई में कर दी. सीबीआई की टीम ने आरोपी को उसके बंगले से 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं.

Itarsi Railway Engineer Bribe Case: मध्य प्रदेश के इटारसी में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने रेलवे के एक इंजीनियर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एक चपरासी को वापस नौकरी पर रखने के लिए डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर रिश्वत ले रहा था.

पश्चिम मध्य रेल के इटारसी न्यूयार्ड में डीजल लोको शेड के सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर अजय कुमार ताम्रकार को सीबीआई भोपाल की टीम ने रविवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. आरोप है कि सीनियर डीएमई ताम्रकार ने अपने बंगले पर चपरासी को वापस रखने के एवज में 3 लाख 50 हजार रुपये की मांग की थी. इसमें से 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए वह सीबीआई के हत्थे चढ़ गया. 

गैरहाजिर रहने हटाया गया था चपरासी

दरअसल, बिहार निवासी गंगाशरण यादव पूर्व में सीनियर डीएमई के बंगले पर चपरासी के पद पर कार्यरत था. 15 दिसंबर 2021 से नौकरी से गैरहाजिर रहने पर उसे हटा दिया गया था. नौकरी पर वापस रखने के लिए उसने अफसर के कई चक्कर काटे. आरोप है कि सीनियर डीएमई अजय कुमार ताम्रकार पर ने चपरासी को दोबारा नौकरी पर रखने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये में सौदा तय किया. गंगाशरण ने सीबीआई से इसकी शिकायत कर दी. 

यह भी पढ़ें- Dhar News: बच्चों के पोषण के लिए बांटी जा रही है घटिया मूंग, शिकायतों पर जिला कलेक्टर ने उठाया यह कदम

बंगले पर जाकर सीबीआई ने आरोपी को दबोचा

रविवार (5 जून) शाम सीबीआई की टीम बंगले पर पहुंची और सीनियर डीएमई ताम्रकार द्वारा ली गई कथित 50 हजार रुपये की रिश्वत की राशि बरामद कर ली. सीबीआई के डीएसपी अतुल हजेला के मुताबिक, गैरजमानती मामला होने के कारण अजय कुमार ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस करवाई में इंस्पेक्टर सतीश बरवाल, विजय मेहरा, सब इंस्पेक्टर सुभाष तोमर और अभिषेक सोनकर शामिल थे.

यह भी पढ़ें- Ujjain News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी सुविधा स्थगित, इस वजह से प्रशासन ने लिया यह फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget