एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में अब महापौर का चुनाव जनता नहीं पार्षद करेंगे, इतने नगर निगम और नगर पालिका हैं राज्य में

MP News : प्रदेश में 16 नगर निगम, 100 नगर पालिका और 264 नगर पंचायतें हैं.इस बार 22 साल के बाद महापौर का चुनाव सीधे जनता से नहीं होते हुए पार्षदों द्वारा किया जाएगा.

मध्य प्रदेश में 22 साल बाद एक बार फिर 16 नगर पालिका निगम के महापौर का फैसला पार्षद करने जा रहे हैं. अभी तक महापौर पद के प्रत्याशी को जनता सीधे चुनौती थी. नई प्रक्रिया से किस पार्टी को लाभ मिलेगा और किसे नुकसान होगा? इस बात का फैसला तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा, लेकिन इस फैसले से पार्षदों की राजनीतिक अहमियत पहले से और भी ज्यादा हो जाएगी. 

इससे पहले पार्षद कब चुनते थे महापौर

नगर निकाय और पंचायत के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस की राजनीति लगातार गर्मा रही है. इन सबके बीच इस बार मध्य प्रदेश के 16 जिलों की नगर निगम के महापौर पद पर भी प्रदेशभर की राजनेताओं की निगाहें है. इस बार 22 साल के बाद महापौर का चुनाव सीधे जनता से नहीं होते हुए पार्षदों द्वारा किया जाएगा.

माननीय न्यायालय ने 5 साल में चुनाव कराने की संवैधानिक प्रक्रिया को तुरंत अपनाने के निर्देश दिए हैं. इसी कड़ी में यह कहा जा रहा है कि जून में चुनाव होने की संभावना है. प्रदेश में 16 नगर निगम, 100 नगर पालिका और 264 नगर पंचायतें हैं. नई पद्धति से हो रहे चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों की जीत को लेकर भी पार्टियां पूरी ताकत लगाएंगी. इसके अलावा पार्षदों का राजनीतिक रसूख पहले से ज्यादा दिखाई देगा. कांग्रेस से कई बार के पार्षद जितेंद्र तिलकर ने बताया कि 1994 से नगर निगम के चुनाव शुरू हुए हैं. पहले भी पार्षदों द्वारा ही महापौर का चयन किया जाता था, लेकिन साल 2000 के बाद से सीधे जनता महापौर चुनती आ रही है. 22 साल बाद फिर एक बार पार्षदों को महापौर चुनने का अधिकार मिला है. 

शहर का प्रथम नागरिक होता है महापौर

नगर पालिका निगम में महापौर की काफी महत्ता होती है. महापौर को शहर का प्रथम नागरिक माना जाता है. पूर्व में महापौर को सरकार ने लाल बत्ती तक मुहैया कराई थी.वर्तमान समय मध्य प्रदेश में ग्वालियर, मुरैना, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, रतलाम, भोपाल, सागर, रीवा, सिंगरौली, सतना, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा में नगर पालिका निगम है. यहां पर महापौर के चुनाव होंगे, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पूरी ताकत लगाएगी. इन सभी नगर निगम में इंदौर की नगर निगम प्रदेश की सबसे बड़ी निगम में शुमार है. 

यह भी पढ़ें

MP News: ओबीसी आरक्षण पर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई, बीजेपी ने कांग्रेस के लिए की यह पेशकश

MP News : क्या मध्य प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान होगा अनिवार्य, इस सवाल पर नरोत्तम मिश्र ने कहा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
सन फार्मा का MP में विस्तार, 3,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव
'PM मित्र पार्क धार में पॉलिएस्टर उद्योग के विस्तार को मिलेगा नया आयाम'- CM मोहन यादव

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget