एक्सप्लोरर

MP News: नए साल को लेकर पचमढ़ी में मेगा इवेंट, 75 घंटों तक नॉनस्टॉप मिलेगा इंटरटेनमेंट का डोज

आयोजन में सेहत के साथ स्वाद का भी ख्याल रखा जा रहा है. सैलानियों को फूड फेस्टिवल में जैविक उत्पादों से बने व्यंजनों का जायका मिलेगा. सभी व्यंजन प्लेट में नहीं बल्कि पत्ते पर परोसे जाएंगे.

MP News: मध्य प्रदेश में सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी की हरी-भरी वादियों में नववर्ष के स्वागत के लिए आज गुरुवार से 'नवरंग उत्सव' का आगाज हो रहा है. 75 घंटे सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में सैलानी सेहत, स्वाद और मनोरंजन के आनंद से सराबोर रहेंगे. आर्मी बैंड की आकर्षक प्रस्तुति के नवरंग उत्सव का शुभारंभ होगा. यहां लगातार उमंग और उल्लास के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रोमांचक खेल इवेंट्स होंगे. स्कूलों के शीतकालीन अवकाश के चलते हजारों की संख्या में पर्यटक अपने परिवार के साथ नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए पचमढ़ी पहुंच चुके हैं.

75 घंटे तक नॉनस्टॉप धमाल

पचमढ़ी में 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक 75 घंटे नॉनस्टॉप इवेंट्स होंगे. प्रत्येक इवेंट्स के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सभी डाटा सतपुड़ा टूरिस्ट ऐप में फीड किया जा चुका हैं. पचमढ़ी के सभी होटल्स में इन इवेंट्स के ब्रोशर्स मौजूद हैं जिसकी जानकारी पर्यटकों को दी जा चुकी है. कार्यक्रम की शुरुआत टूरिज्म हॉट बाजार पचमढ़ी में होगी जिसमें आर्मी बैंड की प्रस्तुति एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. नवरंग उत्सव 1 जनवरी की शाम 7 बजे तक निरंतर पर्यटकों को जोड़े रखेगा.

इवेंट में मिलेगा जैविक उत्पादों से बने व्यंजनों का स्वाद

आयोजन में सेहत के साथ स्वाद का भी ख्याल रखा जा रहा है. सैलानियों को फूड फेस्टिवल में जैविक उत्पादों से बने व्यंजनों के जायके का आनंद मिलेगा. इवेंट के लिए स्थानीय फूड विक्रेताओं के साथ बाहर से आए फ़ूड वेंडर्स भी पहुंच चुके हैं जो तीनों दिन पचमढ़ी स्थित हाट बाजार में अपने स्टॉल से लजीज पकवान परोसेंगे और हां व्यंजन प्लेट में नहीं बल्कि पत्ते पर परोसे जाएंगे.

धूपगढ़ पॉइंट पर होगी योग की क्लास

पर्यटकों को तरोताजा रखने के लिए योग क्लास भी होगी. प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ पॉइंट पर तीनों दिन आयुष विभाग के प्रशिक्षित योगाचार्यों की उपस्थिति में सुबह 6.30 बजे से योग की गतिविधियां शुरू होंगी जिसमें शामिल होकर पर्यटक योगासन करेंगे. धूपगढ़ पर मिलेट्स कैफे का भी संचालन होगा जिसमें सर्द हवाओं के बीच पर्यटक गरमा-गरम कोदो की खीर, ज्वार का हलवा, आलूबड़ा आदि का लुत्फ उठाएंगे.

स्टारगेजिंग का उठा सकेंगे लुत्फ

वहीं स्टारगेजिंग का इवेंट नालंदा टोला, पचमढ़ी में होगा. नोडल स्टारगेजिंग इवेंट आर्यभट्ट फाउंडेशन भोपाल द्वारा कराया जाएगा. स्टारगेजिंग इवेंट के लिए स्थानीय इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है ताकि पचमढ़ी में पर्यटकों के लिए यह इवेंट नियमित हो सके और युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार भी प्राप्त हो सके. इस पर प्रशासन ने खासा ध्यान दिया है. प्रतिदिन पोलो गार्डन पचमढ़ी में बर्ड वाचिंग और उद्यानीकी ट्रेल की एक्टिविटी भी होगी जिसमें रंग बिरंगी तितलियों, पशु-पक्षी और वनस्पति विशेषज्ञ पर्यटकों को जानकारी देंगे. यह एक्टिविटी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व द्वारा आयोजित की जाएगी.

पचमढ़ी की सुनहरी सुबह प्रातः 7 से 9 बजे तक प्रतिदिन नेचर वॉक की गतिविधि से शुरू होगी. यह गतिविधि वृंदावन, जटाशंकर के पास होगी जिसमें वनस्पति विशेषज्ञ एवं एसटीआर के अमले द्वारा पर्यटकों को विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों का अवलोकन कराया जाएगा. पचमढ़ी रन का आयोजन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी इच्छुक प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे. प्राकृतिक नजारे के साथ ही पचमढ़ी में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी हैं. मंदिरों, गुफाओं व पचमढ़ी के सुप्रसिद्ध देवालयों, ऐतिहासिक इमारतों का भी भ्रमण होगा जिसमें मंदिरों एवं इमारतों से जुड़ी विशेषताओं और उनके महत्व के बारे में जानकार लोग जानकारी देंगे. मंदिरों में प्रमुख रूप से अंबा माई, बड़ा महादेव, गुप्त महादेव, जटाशंकर आदि स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे. इसी प्रकार हेरिटेज वॉक में प्रोटेस्टेंट चर्च, राज भवन, बायसन लॉज आदि ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण भी कराया जाएगा.

पर्यटन संबंधी गतिविधियां

• प्रमुख गतिविधियों में 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक पचमढ़ी गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन.

• 30 दिसंबर को शाम 7 बजे से 10 बजे तक झंडा चौक पर नाइट इवेंट का आयोजन.

• 31 दिसंबर को शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया जाएगा जिसमें सिंगिंग, पॉपुलर म्यूजिक, डांस इवेंट आयोजित होंगे.

• आयोजन स्थल पर एलईडी स्क्रीन की भी व्यवस्था रहेगी जिसमें कार्यक्रम की सभी जानकारियों के साथ न्यू ईयर काउंटडाउन दिखाई देगा.

• सूर्य नमस्कार पॉइंट पर प्रतिदिन सुबह 7 बजे से जुंबा डांस का इवेंट होगा.

• पचमढ़ी फिल्म फेस्टिवल के तहत लाइट एंड शो के पश्चात प्रतिदिन फिल्म भी दिखाई जाएगी.

• अंबा माई पर सतपुरा टाइगर रिजर्व द्वारा रॉक आर्ट ट्रेल का इवेंट.

• पर्यटक ट्रैकिंग और नाइट कैंपिंग का भी अनुभव ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें: MP News: शराबबंदी को लेकर शिवराज के मंत्री ने बोले उमा भारती के बोल, जानें- क्या कह दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget