एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: '...तो 15 महीनों में न जाती भ्रष्ट सरकार', ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर हमला

MP Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सीएम शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर है. वहीं उधर बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

MP Politics News: मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने शनिवार को यह दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपने ट्विटर बायो से बीजेपी (BJP) का नाम हटा दिया है. इस ट्वीट पर अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद जवाब देते हुए कांग्रेस (Congress) को ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर लिया है. सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस जनता के मन की बात पढ़ लेती तो उसकी सरकार ना जाती. 

एमपी यूथ कांग्रेस ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, 'उसूलों पर आंच आ रही है, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हटाया ट्विटर से बीजेपी का नाम..' दरअसल, कांग्रेस एक तरह से यह दावा कर रही थी कि विधानसभा चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है. हालांकि सिंधिया ने देर शाम खुद इसका खंडन कर दिया. 

कोई काम नहीं तो प्रोपेगैंडा फैलाते हैं- ज्योतिरादित्य सिंधिया
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, 'मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास जनता का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए सुबह-शाम केवल झूठ और प्रोपेगैंडा फैलाना है. मेरे ट्विटर बायो से अच्छा अगर जनता की मन की बात पढ़ ली होती तो 15 महीनों में भ्रष्ट सरकार ना जाती.' ज्योतिरादित्य ने भले ही ट्वीट के जरिए जवाब देने की कोशिश की हो लेकिन कांग्रेस का हमला नहीं रुका. ज्योतिरादित्य के जवाब पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भी तंज करता हुआ ट्वीट किया. पवन खेड़ा ने कहा, 'ये दुनिया मेरे बाबुल का घर, वो दुनिया ससुराल.  जा के बाबुल से नज़रें मिलाऊं कैसे, घर जाऊं कैसे? लागा चुनरी में दाग…'

ज्योतिरादित्य के कदम से गिरी थी कमलनाथ की सरकार
 उल्लेखनीय है कि ज्योतिरादित्य ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी जिससे मध्य प्रदेश के कमलनाथ सरकार गिर गई थी. वहीं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य समर्थक विधायकों और मंत्रियों पर फोकस करना शुरू कर दिया है. खास रणनीति के तहत कांग्रेस के नेता उन क्षेत्रों पर ध्यान दे रहे हैं जहां से ज्योतिरादित्य समर्थक नेता मौजूदा विधायक हैं. वहीं ज्योतिरादित्य ने भी मध्य प्रदेश का अपना दौरा बढ़ा दिया है. 

ये भी पढ़ें-

Indore Weather Update: नौतपा के शुरू होते ही इंदौरवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, IMD ने की ये भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget