एक्सप्लोरर

Jabalpur: अजब MP की गजब सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, इसलिए बना चर्चा का विषय

जबलपुर के दीवान आधार सिंह वार्ड में नवनिर्मित सड़क को देखकर लोग दंग रह गए. पेट्रोल पंप से लेकर पचमठा मंदिर तक की सड़क के लिए 26 लाख का बजट रखा गया था.

Jabalpur News: अजब एमपी की ग़ज़ब सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जबलपुर के दीवान आधार सिंह वार्ड में नवनिर्मित एक सड़क चर्चा का विषय बनी है. ठेकेदार ने सड़क बनाकर एक हिस्से को छोड़ दिया. सड़क के एक हिस्से पर पुलिस का जब्त ट्रक खड़ा था. केंट क्षेत्र के बीजेपी विधायक अशोक रोहाणी (BJP MLA Ashok Rohani) ने विधायक मद से दीवान आधार सिंह वार्ड में 500 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण की मंजूरी दिलवाई. विनोद यादव नाम के ठेकेदार को सड़क निर्माण का टेंडर मिला. पेट्रोल पंप से लेकर पचमठा मंदिर तक की सड़क के लिए 26 लाख का बजट रखा गया. लेकिन जब ठेकेदार ने सड़क बनाई तो उसे देखकर लोग दंग रह गए.

जनता की सुविधा के बजाए बिल की है ज्यादा चिंता

स्थानीय निवासी दिलीप तिवारी के मुताबिक ठेकेदार और अधिकारियों ने जनता की सुविधा देखने की बजाय अपने बिल की चिंता की और अधूरी सड़क बनाकर फुर्सत पा ली. सड़क पर खड़े ट्रक की कहानी भी कम रोचक नहीं है. कुछ समय पहले तक आधारताल तालाब के पास स्थित नगर निगम के सामुदायिक भवन में अस्थाई रूप से थाने का संचालन होता था. इस दौरान अधारताल थाने की नई बिल्डिंग बन रही थी. इस दौरान पुलिस द्वारा जब्त किए गए छोटे-बड़े वाहन अस्थाई थाने के बाहर खड़े कर दिए जाते थे.

Satna News: एमपी की पहली पंचायत, जहां लगाया गया स्वच्छता टैक्स, महिला सरपंच ने इसलिए लिया फैसला

सड़क के एक हिस्से को छोड़ने पर ठेकेदार का तर्क

बाद में पुलिस थाना तो शिफ्ट हो गया लेकिन जब्ती के वाहन आज भी वहीं रखे हुए हैं. रेत की अवैध ढुलाई करते पकड़े गए ट्रक को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया था. सड़क को बनाने वाले ठेकेदार विनोद यादव का कहना है कि हमने पुलिस विभाग और अधारताल थाना प्रभारी को कई बार सड़क से ट्रक हटाने का आवेदन दिया लेकिन उन्होंने सुना नहीं. बार-बार कहने के बाद भी जब ट्रक नहीं हटा तो नगर निगम के संभागीय अधिकारी आलोक शुक्ला की जानकारी में बाकी सड़क बना दी गई. जैसे ही ट्रक हटेगा, शेष सड़क भी बना दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget